×

जनवरी की इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगी Mouni Roy, जानें पूरी डीटेल्स

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। हाल ही के महीने में टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार शादी के बंधन में बंधे हैं। जिसमें राजकुमार राव पत्रलेखा, विक्की कौशल कैटरीना कैफ, अंकिता लोखंडे विक्की जैन और श्रद्धा आर्या जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इसी बीच खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही टीवी की नागिन कही जाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय भी शादी के बंधन में बंधने वाली है। पिछले काफी समय से मौनी रॉय की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही है।

जिसमे ये कहा जा रहा है कि, मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौनी रॉय भारत में ही शादी करने वाली है। वो पिछले काफी समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियर के साथ रिलेशनशिप में है और अब ये दोनों शादी करने वाले है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, मौनी रॉय की शादी इस महीने की 27 तारीख को गोवा में सूरज नांबियर के साथ होने जा रही है।

सूत्रों के हवाले से आई खबरों के अनुसार गोवा का फाइव स्टार रिजॉर्ट मौनी रॉय की शादी के लिए बुक किया गया है। मौनी रॉय की शादी में कोरोना वायरस प्रोटाकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सभी मेहमानों को अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ले जाना अनिवार्य है।

SHOCKING क्या Malaika Arora और Arjun Kapoor का हो गया ब्रेकअप, आ रही ऐसी खबरें

शादी के बाद 28 जनवरी को मौनी रॉय और सूरज नांबियर अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक खास वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि अभिनेत्री मौनी रॉय की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

Selfiee के लिए पहली बार साथ आए Akshay Kumar और Emraan Hashmi, सामने आया टीजर

RRR फिल्म में 7 दिनों की शूटिंग के लिए अजय देवगन ने मेकर्स से लिए 35 करोड़ रूपए