×

Kishore Kumar Birthday: चार शादी करने वाले किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी करने के लिए बदल लिया था धर्म

 

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि किशोर कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर गायक, राइटर, अभिनेता और फिल्म निर्माता है। किशोर कुमार को उनके गाने और अभिनय के लिए सदियों तक याद किया जाएगा। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में महफूज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किशोर कुमार ने साल 1946 को फिल्म शिकारी से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1948 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिद्धि के लिए किशोर कुमार को पहली बार गाने का मौका मिला था।

अपनी गायकी से हर किसी का दिल जीतने वाले किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी थी। उनको उनके करियर में अपार शोहरत हासिल हुई।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पिता के साथ रिश्ते सुधरने को लेकर की बात, जाह्नवी और खुशी को दिया क्रे​डिट

Shalini Singh: घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद हनी सिंह की पत्नी का खुलासा, होटल के कमरे की कड़वी सच्चाई की उजागर

Kishore Kumar Birthday: चार शादी करने वाले किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी करने के लिए बदल लिया था धर्म

लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कुछ खास नहीं रही है। पर्सनल लाइफ में किशोर कुमार ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किशोर कुमार ने कुल चार शादियां की थी। किशोर कुमार की पहली शादी रूमा देवी से हुई थी। लेकिन आपसी अनबन की वजह से उनका जल्द ही तलाक हो गया था।

पहली शादी किशोर कुमार की महज 21 साल की उम्र में हुई थी और 8 साल बाद अलग हो गए थे। पहली शादी से किशोर कुमार का एक बेटा है। जिसका नाम अमित कुमार है। इसके बाद उनकी दूसरी शादी अभिनेत्री मधुबाला से हुई थी।

मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म तक बदल लिया था और नाम करीम अब्दुल रख लिया था। लेकिन कुछ सालों बाद मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद किशोर कुमार ने अभिनेत्री योगिता बाली से साल 1976 में तीसरी बार शादी की थी।

हालांकि उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं रह पाई। इन दोनों का जल्द ही रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद साल 1980 में किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी। लीना किशोर कुमार से 21 साल छोटी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 शादी करने वाले किशोर कुमार का अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से 18 अक्टूबर 1987 को निधन हो गया था।