×

Bigg Boss होस्ट करण जौहर पर बरसी Divya Agarwal, कहा वो कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का आगाज काफी समय पहले हो गया था। आगाज होते ही ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में नजर आने वाले प्रतियोगी भी अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिन करण जौहर पर अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे करण जौहर को लेकर नाराजगी जताई है और उन्होंने कहा है कि करण जौहर कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर ने अब तक दो संडे वॉर एपिसोड होस्ट कर चुके है। इस दौरान करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल की खूब क्लास लगाई और उनकी टोन पर भी सवाल उठाए थे। जिसके बाद दिव्या अग्रवाल करण जौहर से नाराज है। दरअसल बात ये है कि एक टास्क के दौरान जीशान खान को प्रतीक सहजपाल के साथ लड़ाई करने की वजह से करण जौहर ने घर से बाहर कर दिया था। जीशान खान के घर से बाहर जाने के बाद दिव्या अग्रवाल फूट फूट कर रोने लगी।

घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने के बाद इस टीवी अभिनेता को NCB ने किया गिरफ्तार

Bigg Boss होस्ट करण जौहर पर बरसी Divya Agarwal, कहा वो कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले

बट चुके थे शादी के कार्ड, ऐन मौके पर Shilpa Shinde ने कर दिया था शादी से इंकार, 44 की उम्र में भी कुंवारी हैं

क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि पूरे घर में सिर्फ जीशान ही थे जो उसकी साइड लेते थे। ऐसे में जीशान के अलावा दिव्या की पूरे घर में किसी से नहीं बनती है। बीते दिन दिव्या अग्रवाल ने अक्षरा सिंह को अपनी भावनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि, करण जौहर शो के बारे में अपना फैसला सुनाने का कोई हक नहीं है।

जबकि वो मुझे जानते भी नहीं है। करण जौहर ने मेरे बारे में ऐसी बातें बोली हैं जिसका मुझ पर प्रभाव पड़ रहा है। फिर मैं क्यों ना चिल्ला चिल्ला कर बात करूं, क्यों ना बोलूं। कोई  क्या बिगाड़ लेगा मेरा। मैं एक कलाकार हूं और मैं काम करना जारी रखूंगी।

करण जौहर पर निशाना साधते हुए दिव्या अग्रवाल ने कहा कि, तुम जानते हो कि तुम बॉलीवुड के राजा हो तुम्हारे मुंह से निकला हुआ हर शब्द लोग सुनते हैं। बता दें कि इससे पहले भी दिव्या अग्रवाल का घर के अंदर कई कंटेस्टेंट से विवाद हो चुका है। आगे आने वाले एपिसोड में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा।