×

16 सितंबर नहीं बल्कि इस दिन 75 रूपए में दिखाई जाएगी Brahmastra सहित कई फिल्में

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के अलावा अलग अलग भारतीय भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और इसी बीच 16 सितंबर को सिनेमाघरों में 75 में दिखाई जाने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

फिल्म का रिस्पाॅन्स बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा रहा है। इसलिए इसका बिजनेस मेंटेन करते हुए मेकर्स फिल्म को उसी प्राइस में सिनेमाघरों में दिखाएंगे। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया कि, 16 सितंबर को दिखाई जाने वाली सभी फिल्में 23 सितंबर को 75 रूपए में दिखाई जाएगी।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

खास बात यह है कि, यह ऑफर देशभर में लागू होगा। बता दें कि नेशनल सिनेमा डे के अवसर पर पीवीआर और आईनॉक्स समेत चार सौ से अधिक मल्टीप्लेक्स और थिएटर में ब्रह्मास्त्र समेत बाकी फिल्में दिखाई जाएंगी। इससे वर्तमान में अच्छा कलेक्शन कर रही फिल्मों को भी फायदा मिलेगा।

Salman Khan और Chiranjeevi की फिल्म गाॅडफादर से सामने आया धांसू पोस्टर, देखकर फैंस हुए क्रेजी

बता दें कि, फिल्म  ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी राय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म को आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख सकते हैं।

Ranveer Singh ने भरी सभा में Vicky Kaushal का उड़ाया मजाक, कहा विक्की ने ऐसी लड़की से शादी की जो उसकी औकात के बाहर है, देखें वीडियो

180 दिनों के उपवास पूरे करने वाले जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले सुपरस्टार Salman Khan, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर