Samachar Nama
×

Ranveer Singh ने भरी सभा में Vicky Kaushal का उड़ाया मजाक, कहा विक्की ने ऐसी लड़की से शादी की जो उसकी औकात के बाहर है, देखें वीडियो

Katrina शादी के बाद Vicky के परिवार को देने वाली है ये गिफ्ट, परिवार वालों ने कहा ससुराल को होगा फक्र

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणवीर सिंह को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शादी की है। तो वहीं विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ शादी की है। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। रणबीर सिंह की सब बात से खुद अभिनेत्री कैटरीना कैफ का रिएक्शन भी देखने लायक था।

Ranveer Singh: 3 साल तक भटकने के बाद रणवीर सिंह को मिला था फिल्मों में बड़ा ब्रेक

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का मजाक उड़ाया है। रणवीर सिंह विक्की कौशल से मजाक करते नजर आ रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। रणबीर ने विक्की से मस्ती भरे अंदाज में उनकी शादी को लेकर कई सवाल किए।

Ranveer-Katrina: पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे रणवीर​ सिंह और कैटरीना कैफ, इस निर्देशक के साथ करेंगे काम

लेकिन इसी बीच उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट पड़ी। स्टेज पर खड़े रणवीर सिंह विक्की कौशल से कहते हैं विक्की हमारे लुक्स काफी मिलते हैं, दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम है। दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे है। इसके बाद रणवीर कहते हैं कि हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं, हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे।

Ranveer Singh TV debut: बॉलीवुड के बाद टीवी की दुनिया में हंगामा करने वाले हैं रणवीर सिंह, ये शो करेंगे होस्ट

क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं, हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणवीर सिंह कहते हैं कि, मैंने और विक्की दोनों ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की है और जो हमारी औकात से बाहर है, मैं समझ सकता हूं, मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं। रणवीर सिंह की यह बात सुनकर ना सिर्फ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बल्कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। इस दौरान का वीडियो के सामने आया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone turns Masterchef for Hubby Ranveer Singh, Cooks Thai Curry & baked a cake

Share this story