×

Saroj Khan के साथ बेहद खास था Madhuri Dixit का रिश्त, कोरियोग्राफर के निधन से टूट गईं थी अभिनेत्री

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आज यानी 22 नवंबर को उनका जन्म हुआ था, सरोज खान आज हमारे बीच तो नहीं है लेकिन वह अपने काम और यादों के जरिए हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सुपरहिट कलाकारों को सरोज खान अपनी धुन पर नचा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 71 साल की उम्र में इस साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री टूट गई थी, सरोज खान ने सबसे ज्यादा माधुरी दीक्षित के साथ काम किया है। बॉलीवुड के कई स्टार्स को सरोज खान ने अपने इशारों पर नचाया है। जब भी सरोज खान की फेवरेट स्टूडेंट की बात आती है तो सबसे पहले बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम सामने आता है। माधुरी दीक्षित और सरोज खान एक दूसरे के साथ लंबे समय तक काम किया और इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है। सरोज खान के साथ माधुरी दीक्षित ने धक-धक और 1 2 3 जैसे कई गाने में काम किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/dx57HiK1wUg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dx57HiK1wUg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

माधुरी दीक्षित सरोज खान को अपने गुरु के साथ मां भी मानती थी। एक बार जब सरोज खान को लेकर खबरें आई थी कि, उनके पास काम नहीं है तो इस पर माधुरी दीक्षित ने कहा था कि, सरोज खान को काम नहीं मिलना फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान है। सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित को तगड़ा झटका लगा था। उन्होंने अपनी गुरु के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट भी लिखा था।

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक है Kartik Aaryan, महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक

जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह अपनी दोस्त और गुरु सरोज खान के जाने से बिखर गई है, उन्होंने मुझे डांस में पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है, मैं आपको याद करूंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कोरियोग्राफर है, जिन्होंने 3000 से ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी की है। सरोज ने माधुरी को आखिरी बार फिल्म कलंक में कोरियोग्राफ किया था।

Kartik Aaryan Birthday: एमपी के इस शहर से ताल्लुक रखते हैं कार्तिक आर्यन, पैरेंट्स बनाना चाहते थे डॉक्टर

Ajay Devgn की फिल्म दृश्यम 2 ने चार दिनों में की धुंआधार कमाई, जल्द करेगी 100 करोड़ क्लब में एंट्री