Samachar Nama
×

Kartik Aaryan Birthday: एमपी के इस शहर से ताल्लुक रखते हैं कार्तिक आर्यन, पैरेंट्स बनाना चाहते थे डॉक्टर

Kartik Aaryan: इस महीने ओटीटी पर रिलीज हो सकती है कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय और लवर बॉय के नाम से मशहूर कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने आज यानी 22 नवंबर 2022 को अपनी जिंदगी के 32 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार है और वह अपने करियर में इस वक्त काफी अच्छा कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन आज अपने काम और फिल्मों की वजह से बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में गिने जाते है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की पर्सनालिटी और स्माइल पर लाखो लड़कियां मरती है।

Kartik Aaryan: करण जौहर ने फिल्म दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को दिखाया बाहर का रास्ता, सामने आया कारण

कार्तिक आर्यन ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अहम बातें बताने जा रहे है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक तिवारी है, फिल्मी दुनिया में आने से पहले अभिनेता ने अपना सरनेम में बदलाव किया और तिवारी हटाकर आर्यन कर लिया। भारत के अलावा विदेशों में भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक आर्यन के अगर हम करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

kartik  kriti

जिसमे उन्होंने राजत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का 5 मिनट बिना रुके डायलॉग था, जो काफी सुर्खियों में था और इस डायलॉग कि आज भी चर्चा होती है। बता दें कि, कार्तिक आर्यन ने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अभिनेता कार्तिक आर्यन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 ने उनको सुपरस्टार बना दिया और इस फिल्म की वजह से उन्हें एक से बढ़कर एक कई ऑफर भी मिल रहे हैं।

Kartik Aaryan: करण जौहर की दोस्ताना 2 के बाद शाहरूख खान के बैनर की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, बताया ये कारण

यह बात कम ही लोग जानते हैं कि कार्तिक आर्यन के माता-पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन अभिनेता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आज कार्तिक आर्यन जिस मुकाम पर हैं उनके पेरेंट्स को काफी गर्व होता है। बता दें कि, कार्तिक आर्यन अब आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं जिसमे उनकी फिल्म हेरा फेरी 3, शहजादा, फ्रेडी और सत्य प्रेम की कथा जैसी फिल्में शामिल हैं।

Kartik Aaryan Unveils Dhamaka Teaser, Film Releases On Netflix

Share this story