×

KL Rahul ने मजेदार अंदाज में Athiya Shetty को किया बर्थडे विश, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आथिया शेट्टी का बीते दिन यानी 5 नवंबर को जन्मदिन था। अथिया शेट्टी ने 5 नवंबर को अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर उनको फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपने अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमे उनके पिता और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी आथिया शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, जन्मदिन मुबारक मेरी जिंदगी।

बता दें कि, पिता सुनील शेट्टी के अलावा आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड और मशहूर इंडिया क्रिकेटर के एल राहुल ने भी अभिनेत्री को अपने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी है। के एल राहुल ने अपनी लेडी लव आथिया शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की और इसके साथ वो प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में के एल राहुल गर्लफ्रेंड को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अतरंगी चश्मे लगाए हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। आथिया शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केएल राहुल ने लिखा कि, जन्मदिन मुबारक हो सब कुछ बेहतर बनाती हो। बता दें कि, इस पोस्ट में राहुल ने जोकर वाली इमोजी भी शेयर की है।

Rajeev Sen के आरोपों पर Charu Asopa ने किया पलटवार, कहा वो मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं

27 साल बाद भी कायम हैं Shahrukh Khan और Kajol की जोड़ी का जलवा, DDLJ ने रिलीज के बाद की शानदार कमाई

पहले दिन बॉक्स आफिस पर इतने करोड़ कमा ले गई Katrina Kaif की फिल्म फोन भूत

जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि के एल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी को प्यार से जोकर बुलाते हैं। आथिया ने भी दिल वाली इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लव यू लिखा है। आपको बता दें कि, के एल राहुल और आथिया पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों में अब यह भी कहा जा रहा है कि यह दोनों इस साल के आखिर तक या फिर अगले साल की शुरुआत में ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।