×

75 साल पुराने पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की बेटी का स्वागत, चल रही खास तैयारी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता पिता बन चुके हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीते 6 नवंबर को एक बेहद प्यारी बच्ची का जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। बता दें कि, अभी तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है। बता दें कि, अभी भी आलिया भट्ट अस्पताल में है, वह कब डिस्चार्ज होंगे इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन इतना जरूर है कि पूरा कपूर परिवार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का स्वागत कैसे करेगा, इसकी खबरें आ रही हैं। खबर के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का स्वागत पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/g7dTjZuwlAM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/g7dTjZuwlAM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आपको बता दें कि इस बंगले का काम पिछले 2 साल से चल रहा है। इसी बंगले में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। उनका यह बंगला साल 1946 कपूर परिवार के पास है। ये बंगला आठ मंजिला इमारत का है, 1 मंजिल पर नीतू कपूर का निजी आवास होगा। दूसरी मंजिल पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए बनवाया गया है।

कुछ नया करने जा रहे Akshay Kumar, वीडियो शेयर कर फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज

वहीं एक पूरा फ्लोर रणबीर और आलिया की बेटी के लिए रखा गया है। खबर के अनुसार इस बंगले की चौथी मंजिल को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी के लिए रखा गया है। जबकि बाकी के फ्लोर पर दूसरी सुविधाएं होंगी। जिसमे स्विमिंग पूल, ऑफिस के लिए अलग से फ्लोर होगा। 3000 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले में राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा कपूर और सभी बच्चों के साथ रहा करते थे।

जापानी बॉक्स आफिस पर धुंआधार कमाई कर रही Rajamouli की RRR, देखें ताजा आंकड़े

इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुई Shraddha Kapoor, फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज