Samachar Nama
×

कुछ नया करने जा रहे Akshay Kumar, वीडियो शेयर कर फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज

Akshay Kumar ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर शेयर किया पोस्ट,  कुलभूषण खरबंदा भी आए नज़र
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनकी कई फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में भी रिलीज होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार की इस साल चार फिल्में रिलीज हो चुकी है। उनकी हाल ही में रिलीज दिवाली के मौके पर राम सेतु है। जिसको बॉक्स ऑफिस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को लेकर मेकर्स अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन यह ऐसा नहीं हो पाया। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

Akshay Kumar को Rohit-Virat नहीं बल्कि ये खिलाडी है पसंद, Rohit-Virat को लेकर दिया बड़ा रिएक्शन

अब इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ उन्होंने बताया है कि, वो कुछ नया करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले ही ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कुछ नया करने जा रहा हूं, काफी मेहनत की है। बहुत समय से कर रहा हूं, आप लोगों से शेयर करता हूं, बताता हूं, कमाल की चीज़ है देखिए।

Kuchh naya karne mein jo mazza hai uski baat hi kuchh aur hai.

अक्षय कुमार ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, कुछ नया करने में जो मजा है उसकी बात ही कुछ और है। अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोग कयास लगा रहा है कि कहीं अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का तीसरा सीक्वल का ऐलान करने वाले हैं।

akshay

तो वहीं कई लोग अभिनेता के अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे हैं। खैर अभिनेता क्या करने जा रहा है इसके बारे में जल्दी ही पता चल जाएगा। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के काम की तो वह आने वाले दिनों में कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां, ओह माय गॉड 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Akshay Kumar और रेखा के इस इंटिमेट सीन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, किस करते हुए प्यार कर बैठी  थी रेखा, देखें वीडियो

Share this story