×

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म Brahmastra के जरिए मुंबई पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई कर रही है। दोनों की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। जिससे कलाकार और मेकर्स भी काफी ज्यादा खुश है। फिल्म के किरदार और कहानी को लोगों ने पसंद किया है। हालांकि अब इसी बीच मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रह्मास्त्र को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे खुद आलिया भट्ट ने भी रिप्लाई किया हैं।

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्रह्मास्त्र के किरदारों की मदद से लोगों को जागरूक करने का एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पर आलिया भट्ट की भी प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। मुंबई पुलिस ने सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए पोस्टर में लिखा कि, अगर आपके पास वानर अस्त्र है, तो भी सिग्नल को जंप ना करें।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

यदि आपके पास नंदी अस्त्र है तो भी सड़क पर शक्ति का प्रयोग ना करें। इस पोस्टर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हो पुलिस ने लिखा कि, जुनून और रफ्तार आपके ब्रह्मांड को खतरे में डाल सकते हैं, सुरक्षित ड्राइविंग हमेशा के लिए सबसे बड़ा अस्त्र है।

Salman Khan और Chiranjeevi की फिल्म गाॅडफादर से सामने आया धांसू पोस्टर, देखकर फैंस हुए क्रेजी

मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किए पोस्ट को पसंद किया जा रहा है। जिसको आलिया भट्ट ने शेयर कर शानदार बताया है। अगर हम बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो इसमे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए हैं इसके अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी राय, नागार्जुन ने फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म ने 4 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ranveer Singh ने भरी सभा में Vicky Kaushal का उड़ाया मजाक, कहा विक्की ने ऐसी लड़की से शादी की जो उसकी औकात के बाहर है, देखें वीडियो

180 दिनों के उपवास पूरे करने वाले जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मिले सुपरस्टार Salman Khan, अभिनेता ने शेयर की तस्वीर