×

फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, इस मशहूर सिंगर का कोरोना की वजह से हुआ निधन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते दिन जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता साई धरम तेज का एक्सीडेंट हो गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि श्रीलंका के जाने-माने गायक और कंपोजर सुनील परेरा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।

खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, श्रीलंका के सिंगर सुनील परेरा का निधन कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। सुनील परेरा की उम्र 68 साल की थी और उनका एक शानदार करियर भी रहा है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर के दौरान कई बेहतरीन गाने को गाया है और उसे कंपोज भी किया है।

Sai Dharam Tej साउथ अभिनेता चिरंजीवी का ये करीबी सड़क दुर्घटना में घायल

Rajintkanth की फिल्म Annaatthe का पहला लुक सामने आने के बाद मेकर्स ने जारी किया मोशन पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, इस मशहूर सिंगर का कोरोना की वजह से हुआ निधन

ऐसे में सुनील परेरा के निधन के बाद अब उनके फैंस भी शोक में डूब गए है। सुनील परेरा ने श्रीलंका के ऐसे गायक और कंपोजर है जो अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी खुलकर राय व्यक्त करते है। कभी कभी वो अपने गानों के जरिए ही ऐसे मुद्दे को उठाया करते थे। हालांकि अब सुनील परेरा इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

सुनील परेरा के निधन पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया है और उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मेरा मानना है कि सुनील परेरा को एक गायक और संगीत के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए श्रीलंका के लोगों के दिलों में हमेशा याद किया जाएगा।