×

घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने के बाद इस टीवी अभिनेता को NCB ने किया गिरफ्तार

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता गौरव दीक्षित को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन अभिनेता गौरव दीक्षित को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव दीक्षित के मुंबई स्थित फ्लैट में कुछ दिनों पहले ही एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स मिले थे। जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अभिनेता एजाज खान को भी बीते दिन ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।

एजाज खान से पूछताछ के बाद गौरव दीक्षित का नाम सामने आया। इसके बाद एनसीबी ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि गौरव दीक्षित के घर से एमडी एमडीएमए चरस बरामद हुआ हैं। दरअसल बात ये है कि बीते शनिवार को एनसीबी की टीम ने टीवी के अभिनेता गौरव दीक्षित के अंधेरी के लोखंडवाला स्थित फ्लैट पर रेड मारी थी।

घर से ड्रग्स और चरस बरामद होने के बाद इस टीवी अभिनेता को NCB ने किया गिरफ्तार

Bigg Boss होस्ट करण जौहर पर बरसी Divya Agarwal, कहा वो कौन होते हैं मेरे बारे में फैसला सुनाने वाले

बट चुके थे शादी के कार्ड, ऐन मौके पर Shilpa Shinde ने कर दिया था शादी से इंकार, 44 की उम्र में भी कुंवारी हैं

जिस दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भारी मात्रा में ड्रग्स मिले थे। गौरव दीक्षित को जैसे ही रेड की खबर मिली वो अपनी बिल्डिंग के नीचे से ही फरार हो गए। इसके बाद से लगातार पुलिस गौरव दीक्षित की तलाश कर रही थी। लेकिन अब गौरव दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के अधिकारियों का ऐसा कहना है कि, गौरव दीक्षित को प्रतिबंधित दवाइयां रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। गौरव दिक्षित की गिरफ्तारी के बाद अब उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

अगर हम बात करें गौरव दीक्षित की तो वो भोपाल के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और वो अभिनेता बन गए। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में छोटे-मोटे रोल निभाए।