×

लंबे समय बाद Shah Rukh Khan ने की काम पर वापसी, सेट से सामने आई तस्वीर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान कई सालों बाद फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं ।जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म पठान है। इस फिल्म की शूटिंग में पिछले काफी समय से कर रहे हैं, जिसका निर्माण मशहूर प्रोडक्शन हाउस यशराज बैनर तले किया जा रहा है। शाहरुख खान अपने कमबैक को ग्रैंड बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि बीते कुछ महीनों से शाहरुख खान के परिवार के लिए अच्छे नहीं रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख के लाडले बेटे आर्यन खान को बीते दिनों मुंबई पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। जिसकी वजह से शाहरुख ने अपने बेटेकी खातिर सभी प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिए थे। हालांकि अब एक बार फिर से वो अपने काम पर वापस लौट चुके है। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो इस वक्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान का बैक पोशर्न दिखाई दे रहा है। जिसमें वो काली टी-शर्ट और चश्मे में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये तस्वीरें वायरल हो रही है।

अभिनेता Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति

अगर हम बात करें फिल्म पठान की तो इसमे शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और गौतम रोडे जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं, ये फिल्म उम्मीद की जा रही है कि, अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Sridevi नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को चाहते थे Boney Kapoor, तस्वीर शेयर कर किया पहले क्रश का खुलासा

शादी के बाद काम पर लौटी Katrina Kaif, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल