Samachar Nama
×

अभिनेता Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति

Sushant Singh :सुशांत के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इंकार

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। 14 जून साल 2020 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे मनहूस दिन था। बता दें कि 14 जून को ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। खबरों में ऐसा कहा जाता है कि, अभिनेता को 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाया गया था। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी और कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि अब सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे।

Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के एक साल बाद भी उनका “दिल बेचारा”

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के साथ उनका परिवार अभी तक उनको भूल नहीं पाया है और इस दर्द से उबरना नामुमकिन है। इसी बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन अपने भाई को वापस लौट आने की गुजारिश कर रहे हैं।

Sushant Singh Rajput: सुशांत केस में आए ड्रग मामले में एनसीबी ने अभिनेता के ​दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

बता दें कि सुशांत ने साल 2018 में एक पोस्ट शेयर किया था, अभिनेता की इसी पोस्ट पर कमेंट कर उनकी बहन ने उनको याद किया है। साल 2018 में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कैप्शन में लिखा था कि, क्या पॉसिबल था और अब क्या संभावित है, के बीच हम पहली बार मिले थे।

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी बहन ने लिखा कि, वापस आ जाओ भाई ,बस आ जाओ। सोशल मीडिया पर श्वेता सिंह कीर्ति का ये कॉमेंट वायरल हो रहा है जिस पर लोग कमेंट कर लोग अभिनेता को याद कर रहे है। बता दें कि, 14 जून 2020 को अचानक सुशांत का निधन हो गया था।

Sushant Singh Rajput: सुशांत की पहली बरसी पर बहनों ने घर में रखी पूजा, पोस्ट शेयर कर भावुक हुई प्रियंका सिंह

Share this story