अभिनेत्री Nusrat Jahan ने दिया बेटे को जन्म, पति निखिल जैन ने किया था दावा प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी नहीं
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बंगाल की मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि नुसरत जहां मां बन गई है। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां के बेटे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि बीते दिन नुसरत जहां को अस्पताल में एडमिट कराया था। उनके बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे और अब वो एक बेटे की मां बन गई हैं।
बता दें कि जब अभिनेत्री नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आई तो काफी विवाद हुआ था। अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपने पति के साथ अलगाव की खबरों की जानकारी दी थी कि वो काफी समय से अलग रह रही है। उन्होंने बताया था कि, वो पिछले काफी समय से अपने पति के साथ अलग रह रही हैं।
अभिनेत्री Nusrat Jahan ने दिया बेटे को जन्म, प्रेग्नेंसी को लेकर उठ चुके हैं सवाल
वहीं उनके पति निखिल जैन ने भी दावा किया था कि वो उनसे अलग रह रहे हैं और प्रेगनेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर किया है। वो किसी भी तरह का बयान देने से बचती नजर आई। हालांकि अब वो एक बेटे की मां बन गई है।
नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जिसमें कुछ ही के मेहमानों को आमंत्रित किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इन दोनों के अलगाव की खबरें सामने आई। नुसरत जहां की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आने के बाद उसने कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं है और उन्हें इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
अलगाव की खबरों के बीच नुसरत जहां का नाम यश दासगुप्ता के साथ जुड़ने लगा था। दोनों को एक साथ वेकेशन पर जाते भी देखा गया था।