दूल्हा दुल्हन बने Aamir Khan और Kiara Advani, फैंस ने लिए मजे कहा ये दोनों शादी कर रहे
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के कलाकार कियारा आडवाणी और आमिर खान को बीते दिनों मुंबई की सड़कों पर स्पोर्ट किया गया था। इस दौरान दोनों ही दुल्हा दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे थे। कियार आडवाणी जहां ब्राइडल लहंगे में बहुत खूबसूरत दिख रही थी। तो वहीं आमिर खान भी सफेद कुर्ते पजामे में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। मुंबई की सड़कों पर इन दोनों कलाकारों को बीते दिन स्पोर्ट किया गया था।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का ने मजे लेते हुए ये भी कहा कि कहीं आमिर खान और कियारा आडवाणी एक दूसरे से शादी तो नहीं करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई कयास लगाए गए हैं। लोगों ने खूब मजे लिए।
Faissal Khan ने जब भाई आमिर खान पर लगाया था संपत्ति हड़पने का आरोप, परिवार ने कर दिया था हाउस अरेस्ट
दूल्हा दुल्हन बने Aamir Khan और Kiara Advani, फैंस ने लिए मजे कहा ये दोनों शादी कर रहे
बता दें कि आमिर खान और कियारा आडवाणी हाल ही में एक एड शूटिंग के लिए मुंबई में एक सेट पर गए थे। जहां पर मीडिया ने उन्हें कैमरे में किया था। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी पिंक कलर के हैवी लहंगे में खूबसूरत ज्वेलरी में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
अभिनेता आमिर खान भी दूल्हे के तौर पर नजर आ रहे हैं। अगर हम बात करें कियारा और आमिर के काम की तो कियारा जहां फिल्म शेरशाह को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बने हैं। जो इस साल के आखिर महीने में रिलीज होने वाली है।