×

Rajamouli की फिल्म RRR को इस ऑस्कर विजेता ने बताया गे लव स्टोरी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ट्रिपल आर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ट्रिपल आर ने ना सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे और इसके साथ ही ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आती है।

फिल्म ट्रिपल आर में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आए थे। इन दोनों कलाकारों के अभिनय को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन अब इसी बीच फिल्म ट्रिपल आर में काम को लेकर ऑस्कर विजेता ने ऐसी बात कह दी है, जिसकी वजह से बवाल मच गया है।

<a href=https://youtube.com/embed/f_vbAtFSEc0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/f_vbAtFSEc0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

दरअसल बात यह है कि ऑस्कर विजेता साउंड डिज़ाइनर रेसुल पुकुट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रेसुल पुकुट्टी ने राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से जमकर विवाद हो रहा है। रेसुल पुकुट्टी ने इस फिल्म को गे लव स्टोरी बताया है।

बता दें कि, फिल्म ट्रिपल आर में राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती को दिखाया गया। इसके अलावा आलिया भट्ट को लेकर भी उन्होंने कमेंट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट की कम स्क्रीन टाइम को लेकर रेसुल पुकुट्टी ने कहा कि, आलिया भट्ट इस फिल्म की प्रॉप है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर रेसुल पुकुट्टी पोस्ट चर्चा में है। जिस पर कई लोगों ने उनको जमकर खरी-खोटी भी सुनाई है। अगर हम बात करे ट्रिपल आर की तो इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिसमे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आए है। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है।

लाल सिंह चड्ढा में Aamir Khan के ठीक से पंजाबी नहीं बोल पाने पर इस अभिनेत्री की आई प्र​तिक्रिया

YRF Movies यशराज बैनर की इन तीन मचअवेटेड फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

John Abraham नहीं थे धूम के लिए मेकर्स की पहली पसंद, दो ​अभिनेताओं के ठुकराने के बाद मिली थी फिल्म