Samachar Nama
×

लाल सिंह चड्ढा में Aamir Khan के ठीक से पंजाबी नहीं बोल पाने पर इस अभिनेत्री की आई प्र​तिक्रिया

बॉलीवुड स्टार Aamir Khan चाहते है अब Cricket में हाथ आजमाना, कहा काश मैं भी IPL में खेलता, देखें VIDEO

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म इसी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि, आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रिमेक बताया जा रहा है। जिस का ट्रेलर बीते दिनों से रिलीज किया गया था। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

aamir

हालांकि ट्रेलर को देखने के बाद कुछ लोग आमिर खान की पंजाबी एसेंट का मजाक उड़ा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के बाद लोगों ने आमिर की पंजाबी भाषा पर जबरदस्त रिएक्शन दिया।

एक ने लिखा कि, आमिर खान को फॉरेस्ट गंप के हिंदी रीमेक को बनाने का अधिकार पाने में 15 साल लग गए लेकिन वो असली पंजाबी सीखने में डेढ़ महीना भी नहीं लगा सके। हालांकि अभी इस पर मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता की प्रति​क्रिया आई है। सरगुन मेहता ने खास बातचीत में कहा कि, आमिर खान और अच्छा कर सकते थे।

aamir

उन्होंने कहा कि, अगर आमिर शुद्ध पंजाबी में बोलते तो कोई कुछ नहीं समझ आता। अगर वह अगली बार कोई बंगाली फिल्म करते हैं तो उसमें बंगाली शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो हम उसे नहीं समझ पाएंगे। सरगुन मेहता ने कहा कि आमिर खान पंजाबी नहीं है वो केवल भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर्स को बहुमुखी भूमिकाएं निभानी चाहिए। आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

aamir

Share this story