×

Rhea Chakraborty के इन बयानों ने Sushant Singh Rajput की इज्जत मिट्टी में मिला दी थी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। आपको बता दें कि उनके निधन को 2 साल हो चुके हैं। 2 साल पहले 14 जून के दिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक खूब हंगामा हुआ था। कई खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि, रिया चक्रवर्ती ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जिम्मेदार है। बता दें कि, सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने कई ऐसे बयान दिए थे, जिसकी वजह से अभिनेता की इजाजत कुछ ही दिनों में मिट्टी में मिल गई थी। आज हम आपको रिया चक्रवर्ती द्वारा दिए गए बयान के बारे में बताने जा रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने बयान दिया था कि, सुशांत की मां की मौत के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे, अभिनेता अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें लगता है कि मां के जाने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी, उसकी मां भी एक मानसिक रोगी थी।अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के इस बयान को सुनने के बाद सुशांत के चाहने वाले नाराज भी हो गए थे।

रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत को क्लस्ट्रोफोबिया था, इससे बचने के लिए वो दवाई भी ले रहे थे हालांकि बाद में उनकी यह बात झूठ साबित हो गई थी।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में Shah Rukh Khan को होगा दिलचस्प किरदार, मेकर ने की खास प्लानिंग

रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड छोड़कर जाना चाहते थे इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अभिनेता कुर्ग शिफ्ट होने की प्लानिंग भी कर रहे थे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि उनको गांजा की लत थी, यह बयान काफी सुर्खियों में भी था।

Siddhanth Kapoor को मिली जमानत, रेव पार्टी में ड्रग लेने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि, सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता के साथ नहीं रहना पसंद करते थे, क्योंकि पिता के साथ उनकी नहीं बनती थी।

हालांकि अभिनेत्री के द्वारा दिए गए बयान कितने सही है, कितने नहीं इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

शादी के बाद कितनी बदल गई Ranbir Kapoor की लाइफ, अभिनेता ने किया खुलासा