Samachar Nama
×

Siddhanth Kapoor को मिली जमानत, रेव पार्टी में ड्रग लेने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

siddhanth kapoor

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बीते दिनों ड्रग लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बता दें कि, सिद्धांत कपूर को बीते दिन ड्रग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, सिद्धांत के अलावा अन्य चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। डीसीपी ईस्ट बेंगलुरू भीमाशंकर ने कहा कि, सिद्धांत कपूर और अन्य चार लोगों को जब भी बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा।

shakti

गौरतलब है कि शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने रविवार रात शहर में एक रेव पार्टी के दौरान कथित तौर पर ड्रेस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो जमकर वायरल हो रहा था।

shakti

हालांकि अब सिद्धांत कपूर को ड्रग मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी की गई जहां पर उन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छापे गिरफ्तारी के बाद जांच के सेवन में संदेह में लोगों के सैंपल मेडिकल टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जहां पर इस सिद्धांत कपूर सहित 6 लोग के सैंपल पॉजिटिव निकले थे।

siddhanth kapoor

Share this story