×

पहली बार इस शो में एक साथ नजर आ सकती हैं Sushmita Sen और Aishwarya Rai Bachchan

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही अपने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 लेकर आने वाले हैं। जिसका प्रोमो बीते दिनों रिलीज हो चुका है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कॉफी विद करण सीजन 7 का ऐलान भी कर दिया है। अब इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प जानकारी सामने आ रही हैं। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन जल्द ही एक साथ नजर आने वाली हैं।

दरअसल बात यह है कि फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर अपने टीवी चैट शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन के साथ नजर आने वाले हैं और ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि, सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन करण जौहर के शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा कि, दोनों साथ में किसी शो में दिखाई देंगी। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि, इन दोनों का साथ में शो में आना लगभग तय माना जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उसके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।

एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर Shehnaaz Gill ने किया कुछ ऐसा कि हैरान हुए फैंस, देखें वीडियो

दोनों के चाहने वाले दोनों को एक साथ देखने के लिए भी उत्साहित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साल में ही मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। दोनों अभिनेत्रियों ने साल 1994 में खिताब अपने नाम किया था।

Raksha Bandhan trailer अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का ट्रेलर देख फैंस कर रहे तारीफ

<a href=https://youtube.com/embed/vEF1AnYMRMA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vEF1AnYMRMA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

कोई भी फिल्म साइन करने से पहले ये काम करते हैं Tiger Shroff, खुद किया खुलासा