एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर Shehnaaz Gill ने किया कुछ ऐसा कि हैरान हुए फैंस, देखें वीडियो

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आने वाली अभिनेत्री और पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। जब से वो बिग बॉस 13 में नजर आई है उनको लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर सुर्खियों में बने रहती है। अब एक बार फिर से अभिनेत्री शहनाज गिल सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शहनाज गिल कुछ ऐसा करती है जिसे देखते ही लोग भी हैरान हो जाते है। दरअसल बात ये है कि अभिनेत्री शहनाज गिल के पैपराजी को देखते ही दौड़ लगाने लगती हैं। वीडियो में शहनाज गिल गुलाबी रंग की हुड्डी और मास्क में दिखाई दे रही हैं। उन्हें भागता हुआ देख पैपराजी भी हैरान हो गए और बोले, अरे अरे ये क्या है।
अभिनेत्री शहनाज गिल का ये वीडियो सामने आने के बाद लगातार सुर्खियों में है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आपको बता दें कि शहनाज गिल की कुछ दिनों पहले तस्वीरें सामने आई थी। जिसमे वह दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक करती दिखाई दी थी। उनकी यह तस्वीरें बीते दिनों खूब सुर्खियों में थी और कई फैंस उनकी इस तस्वीर को देखकर भावुक हो गए थे।