×

Kangana Ranaut की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर सलमान खान ने किया शेयर, अभिनेत्री ने कहा सोने के दिल वाला इंसान

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की विवादित क्वीन कही जाती है। आपको बता दें कि कंगना रनौत की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म धाकड़ है। जिसका प्रमोशन वह इन दिनों करने में व्यस्त है। अब इसी बीच कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के दूसरे ट्रेलर को अभिनेता सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का दूसरा ट्रेलर बीते दिन यानी गुरुवार को रिलीज किया गया था। जिसे फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे है।

जिसमे सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धाकड़ का नया ट्रेलर शेयर किया है। कंगना ने उन्हें सोने के दिलवाला शख्स बताया है और शुक्रिया भी कहा है। सलमान खान के ट्रेलर शेयर करते हैं कंगना रनौत ने भी उस का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि, थैंक यू मेरे दबंग हीरो सोने के दिलवाले। मैं अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं।

महेश बाबू के बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता बयान पर Kangana Ranaut की आई तीखी प्रतिकिया

<a href=https://youtube.com/embed/1XJ5t2maPno?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1XJ5t2maPno/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

धाकड़ की पूरी टीम की ओर से शुक्रिया। गौरतलब है कि कंगना रनौत इससे पहले कई इवेंट और इंटरव्यू में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को ताने मार चुकी है और उन्हें कोस चुकी है। हालांकि अब कंगना रनौत उन्हीं को थैंक्स बोलती नजर आ रही हैं। अगर हम बात करें फिल्म धाकड़ की तो इसमें कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी 20 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Ranveer Singh  की फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर आई बुरी खबर, सुनकर लगेगा झटका

Hrithik Roshan के साथ अपने रिश्ते को सबा आजाद ने किया अफिशियल