×

बॉलीवुड और साउथ की बहस में कूदे Ranveer Singh, कहा मैं क्राफ्ट की तारीफ कर सकता हूं

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह बॉलीवुड वर्सेस साउथ में कूद पड़े हैं। दरअसल बात यह कि हाल ही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने कहा था कि, बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना भी हुई थी। कई लोग महेश बाबू के पक्ष में है। तो कई लोग नहीं। इसके अलावा आपको बता दें कि हाल ही में कई ऐसी फिल्में रिलीज की गई है जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी कमाई कर रही है।

जिसमे केजीएफ चैप्टर 2, ट्रिपल आर और पुष्पा जैसी फिल्में शामिल हैं। अब इसी बीच जब अभिनेता रणवीर सिंह ने साउथ वर्सेस बॉलीवुड की बहस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, यह तो सब अपना ही है यार भारतीय सिनेमा एक है। रणवीर सिंह ने एक बातीचत में कहा कि मैंने पुष्पा को देखा है मुझे तेलुगु नहीं आती। मैंने ट्रिपल आर देखी मैं वह लैंग्वेज नहीं बोलता। लेकिन मैं इन फिल्मों और क्राफ्ट से बिल्कुल प्रभावित था। रणवीर सिंह ने आगे कहा कि, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मैं क्राफ्ट की तारीफ कर सकता हूंं।

महेश बाबू के बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता बयान पर Kangana Ranaut की आई तीखी प्रतिकिया

जो कि इन फिल्मों में देखने को मिला है और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि वह कितना अच्छा कर रहे हैं और उन्हें इस तरह की ऑडियंस ने खूब पसंद और स्वीकार किया। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो जयेश भाई जोरदार के अलावा आने वाले दिनों में सर्कस और अन्नियन के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले है।

Ranveer Singh  की फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर आई बुरी खबर, सुनकर लगेगा झटका

<a href=https://youtube.com/embed/fppJtxJ7RWY?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fppJtxJ7RWY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Hrithik Roshan के साथ अपने रिश्ते को सबा आजाद ने किया अफिशियल