×

Ranbir Alia Wedding संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट के साथ छैया छैया गाने पर थिरकते नजर आए रणबीर कपूर

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हैं। जिसे फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो भी अब धीरे-धीरे सामने सामने आने लगी है। जिसमे कपूर और भट्ट परिवार मस्ती करता दिखाई दे रहा है। अब इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की संगीत सेरेमनी का है। जिसमे ये दोनों इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शाहरूख खान के गाने छैया छैया पर एक साथ डांस किया। इस दौरान आलिया भट्ट रणबीर कपूर के गले में हाथ डाल कर झूमती दिखाई दी है।

 

Alia Ranbir Wedding शादी होते ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गोद में उठाया, शर्म से लाल हुई अभिनेत्री

आलिया और रणबीर का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से रणबीर कपूर के बंगले वास्तु में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई है।

Ranbir Alia Married कैटरीना और दीपिका से लेकर बॉलीवुड ने दी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई

Ranbir Alia Wedding सामने आई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें, फैंस दे रहे बधाई