Ranbir Alia Wedding सामने आई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें, फैंस दे रहे बधाई
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली आज शादी के बंधन में बंध चुके है। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। जो खुद अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। महज कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे वह अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पोज देती दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही है। एक तस्वीर भी शादी के मंडप में रणबीर कपूर आलिया भट्ट की मांग में सिंदूर लगाते दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में यह दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं।

दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ बेहद प्यारी लग रही है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने वेडिंग ड्रेस के लिए वाइट कलर चुना है। व्हाइट कलर के लंहगे में आलिया काफी खूसबरत लग रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के जोड़े में बहुत प्यारे लग रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने दोनों को शादी की बधाई दे रहे है। आपको बता दें कि दोनों की शादी 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के वास्तु बंगले में पंजाबी रीति रिवाज के साथ की गई है।


