×

Priyanka Chopra ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, 18 साल की उम्र में ऐसी दिखती थी अभिनेत्री

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के लिस्ट में आती हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है, और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अब इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान है।

दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीर आज की नहीं बल्कि साल 2000 के दौरान की है। आपको बता दें कि यह तस्वीरें उस वक्त की है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है, जिस पर फैंस अलग अलग कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे है, हालांकि ज्यादातर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट करके उनकी तारीफ की है।

फिल्म Samrat Prithviraj के खराब प्रदर्शन की वजह से करोड़ों के घाटे में मेकर्स

आपको बता दें कि ये तस्वीर साल 2000 की है, जब प्रियंका चोपड़ा महज 18 साल की थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी जंग और खूबसूरत नजर आ रही है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वो पेड़ के पास खड़ी होकर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीर देखने के बाद ही कई लोग हैरान है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो इन दिनों कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखें रणवीर सिंह की फिल्म Jayeshbhai Jordaar

Salman Khan धमकी केस में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस को मिला सबूत