×

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को Priyanka Chopra ने खास अंदाज में दी शादी की बधाई

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और क्यूट कपल की लिस्ट में आते हैं। हालांकि अअब यह दोनों पति-पत्नी बन चुके है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। आलिया रणबीर की शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा खुश है और सोशल मीडिया के जरिए अपने चहेते कलाकार को शादी की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने दोनों को बधाइयां दी हैं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी दोनों को शादी की बधाई दी है। जिसमे दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने भी रणबीर और आलिया पर अपना प्यार लुटाते हुए दोनों को बधाई दी है। प्रियंका ने रणबीर और आलिया की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और बधाई देते हुए लिखा कि, आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां आप दोनों की जिंदगी के प्यार और खुशियों से भरने की कामना करती हूं।

Alia Ranbir Wedding शादी होते ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को गोद में उठाया, शर्म से लाल हुई अभिनेत्री

रणबीर और आलिया को विश कर प्रियंका चोपड़ा भी सुर्खियों में आ चुकी है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म अंजाना अंजानी में एक साथ काम किया है। जिसमे दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था। इसके अलावा कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे कई सेलेब्स ने दोनों को शादी की बधाई दी है।

Ranbir Alia Married कैटरीना और दीपिका से लेकर बॉलीवुड ने दी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की बधाई

Ranbir Alia Wedding सामने आई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें, फैंस दे रहे बधाई