×

Raju Srivastava की सेहत को लेकर रही बड़ी खबर, पूरे 15 दिन बाद आया काॅमेडियन को होश

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजू श्रीवास्तव को बीते 10 अगस्त को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब राजू श्रीवास्तव को लेकर एक बड़ी और अच्छी जानकारी सामने रही है। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले राहत की सांस लेंगे। खबरों में बताया जा रहा है कि, राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है।

राजू श्रीवास्तव के पर्सनल मैनेजर गर्वित नारंग ने एक उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसमे उन्होंने बताया कि, राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें पूरे 15 दिन बाद होश आया है। ये खबर जरूर राजू श्रीवास्तव के चाहने वाले और उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। इससे पहले कई खबरों में यह बताया जा रहा था कि, राजू श्रीवास्तव की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। उनका दिमाग पूरी तरह से डेड बताया जा रहा था।

हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार की खबर के बाद लोगों में लोगों के लिए राहत की खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती के बाद लगातार डॉक्टर की टीम उनका इलाज कर रही थी। लेकिन काफी समय तक उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कि, राजू श्रीवास्तव जल्द ही ठीक होकर अस्पताल से घर वापस आएंगे।

Ranbir Kapoor की फिल्म Brahmastra का डांस का भूत गाना जल्द होने वाला है रिलीज, मेकर ने दी जानकारी

ED द्वारा 7.2 करोड़ को कुर्क किए जाने पर Jacqueline Fernandez जांच एजेंसी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नोरा फतेही गवाह और मैं आरोपी

इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं SS Rajamouli, इंटरव्यू में खुद किया बड़ा खुलासा