×

फिल्म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर के साथ फिर से काम कर सकते हैं Ayushmann Khurrana

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में है, जिसके जरिए वह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की पिछली रिलीज फिल्म अनेक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अनेक फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना एक अंडर कवर पुलिस आफिसर के रोल में नजर आए थे। जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। हालांकि अब आयुष्मान खुराना अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं।

बता दें कि आयुष्मान खुराना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमे उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल भी शामिल है। अब फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आयुष्मान खुराना एक बार फिर से ड्रीम गर्ल की अगली कड़ी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। आयुष्मान खुर्राना ड्रीम गर्ल 2 के साथ कॉमेडी में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में रिलीज की गई थी।

Shah Rukh Khan और एटली कुमार की फिल्म को लेकर आ रही बड़ी खबर, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

<a href=https://youtube.com/embed/nf39Jpi3ZQ4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nf39Jpi3ZQ4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

जिसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था। डायरेक्टर राज फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि बता दें कि, राज के निर्देशन में बनी फिल्म जनहित में जारी ही जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है, फिल्म में नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान राज ने बताया कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और इसमें थोड़ा समय लग सकता है। डायरेक्टर की इस बात से साफ जाहिर है कि वह ड्रीम गर्ल 2 पर काम कर रहे हैं, जिसका आधिकारिक तौर पर ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

लाल सिंह चड्ढा के साथ डेब्यू कर रहा Kareena Kapoor छोटा बेटा जेह अली खान

Aamir Khan की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज होते ही की जा रही बायकॉट करने की मांग, क्या है मामला