×

ब्रेकअप की खबरों के बीच Kiara Advani ने की बॉयफ्रेंड Sidharth Malhotra की तारीफ

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म जुग जुग जियो को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म इसी 24 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे कियारा आडवाणी के अलावा वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आई थी, जिसमे एक शख्स ने मेकर पर फिल्म की कहानी को चोरी करने का आरोप लगाया था। इस फिल्म को लेकर एक शख्स कोर्ट भी पहुंच गया। हालांकि इसका फिल्म पर कुछ खास असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।

इसी बीच अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक बार फिर से अपने बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को याद किया और उनकी तारीफ भी की थी। कियारा आडवाणी ने हाल ही में खास बातचीत के दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बात की। जब उनसे शेरशाह, कबीर सिंह और गुड न्यूज़ में से किसी एक फिल्म को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि, कबीर सिंह ने मेरी लाइफ बदल दी। इस फिल्म के किरदार ने मुझे एक नई पहचान दी। इसके बाद उनसे पूछा गया कि, आप के फिल्मी करियर का अब तक का सबसे मुश्किल सीन कौन सा है।

एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर Shehnaaz Gill ने किया कुछ ऐसा कि हैरान हुए फैंस, देखें वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/Q0FTXnefVBA?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q0FTXnefVBA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

तो उन्होंने कहा कि, फिल्म शेरशाह का क्लाइमैक्स। इसके बाद उन्होंने उनसे सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल किया गया। जिसका जवाब अपने अंदाज में देते हुए उन्होंने कहा कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत हैंडसम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है। दोनों की डेटिंग को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती है। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Raksha Bandhan trailer अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का ट्रेलर देख फैंस कर रहे तारीफ

कोई भी फिल्म साइन करने से पहले ये काम करते हैं Tiger Shroff, खुद किया खुलासा