×

Alia Ranbir wedding आलिया और रणबीर की शादी में एक फ्रेम में नजर आया पूरा कपूर परिवार, देखें तस्वीरें

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें लगातार सुर्खियों में है। आपको बता दें कि रणबीर आलिया भट्ट ने एक दूसरे के साथ शादी की हर रस्मों को बहुत ही शिद्दत के साथ निभाया है। अब इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमे आप देख सकते हैं कि पूरा भट्ट और कपूर परिवार एक ही प्रेम में नजर आ रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन तस्वीरों में शादी से जुड़ी हर रस्म को अदा करते दिखाई दिए हैं।

रस्मों रिवाजों के बीच आलिया के चेहरे पर ग्लो देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ पोज दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में आलिया भट्ट कपूर खानदान और अपने माता-पिता के साथ पोज दे रही है। जिसमे सोनी राजदान, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, भरत सहनी, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट एक साथ दिखाई दे रहे हैं। अगली तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, महेश भट्ट, सोनी राजदान, करण जौहर, पूजा भट्ट, साहिल भट्ट जैसे कलाकारों के साथ दे रहे है।

Ranbir Alia Mehendi pics शादी के बाद सामने आई आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

बता दें कि इसी तस्वीर में आलिया भट्ट के नाना भी नजर आ रहे हैं। जो आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान के बीच में बैठे हैं। अगली तस्वीर में पूरा भट्ट और कपूर परिवार एक साथ पोज देता नजर आ रहे हैं। जिसमे करीना, अरमान, आदर, करिश्मा, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, रिद्धिमा कपूर, रीमा जैन के अलावा पूरा कपूर परिवार मौजूद है।

कार एक्सिडेंट के बाद Malaika Arora ने शेयर की पहली तस्वीर

Alia Bhatt Ranbir Kapoor wedding शादी होते ही भाई राहुल भट्ट ने आलिया भट्ट को दी खास सलाह