Samachar Nama
×

Ranbir Alia Mehendi pics शादी के बाद सामने आई आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

alia

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वास्तु बंगले में शादी के सात फेरे लिए है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सुर्खियों में है। अब इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे आलिया भट्ट अपनी गर्ल के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। आलिया भट्ट के अलावा नीतू कपूर ने भी अपने बेटे की मेहंदी सेरेमनी में खूब धमाल मचाया है।

alia

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा ऋषि कपूर भी बने। मेहंदी सेरेमनी में रणबीर कपूर हाथ में अपने पिता की तस्वीर लिए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में आलिया भट्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खूब मस्ती की है, जिसकी गवाह यह तस्वीर है।

alia

अगली तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर बहन करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिधिमा कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

alia

वहीं अगली तस्वीर में आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में हैं। मेहंदी सेरेमनी में महेश भट्ट भी मजे करते दिखाई दिए हैं। महेश भट्ट ने अपने हाथ में बेटी और दामाद के नाम की मेहंदी लगाई है। एक हथेली पर रणबीर तो दूसरी हथेली पर आलिया लिखा हुआ है।

alia

Share this story