×

Aishwarya Rai Bachchan पोन्नियन सेल्वन का धमाकेदार गाना रिलीज, एआर रहमान की जादुई आवाज ने लोगों को किया दीवाना

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की अगली फिल्म पोन्नियन सेल्वन में नजर आने जा रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार कलाकार विक्रम कार्थी और तृषा कृष्णन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों ही मेकर ने फिल्म पोन्नियन सेल्वन से सभी कलाकारों का के पहले लुक का खुलासा किया था और अब इसी बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है।

मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन का पहला गाना कावेरी से मिलने है। इस गाने को ऑस्कर विनर संगीतकार ए आर रहमान ने संगीत दिया है और अपनी आवाज से सजाया है। फिल्म के गाने कावेरी से मिलने का संगीत सुनने के बाद आपको अच्छा महसूस होगा और ये एक शानदार गाना है।

<a href=https://youtube.com/embed/Oh5sU8YzF1A?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Oh5sU8YzF1A/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

फिल्म का गाना कावेरी से मिलने रिलीज होते ही सुर्खियों में है। जिसे यूट्यूब पर अब तक ढेर सारे लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि, पोन्नियन सेल्वन फिल्म इसी 30 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने अब फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है।

Salman Khan को मुंबई पुलिस ने दिया बंदूक रखने का लाइसेंस, अभिनेता को मिली थी जान से मारने की धमकी

पोन्नियन सेल्वन फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन के जरिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं।

बाॅलीवुड के इस शानदार डायरेक्टर के साथ अगली फिल्म में काम करेंगी Kangana Ranaut, आ रही ऐसी खबरें

ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हो रहा Kiara Advani और Sidharth Malhotra का प्यारा सा वीडियो