Samachar Nama
×

Salman Khan को मुंबई पुलिस ने दिया बंदूक रखने का लाइसेंस, अभिनेता को मिली थी जान से मारने की धमकी

जब Salman Khan ने गुस्से में अपनी माँ को फेंका था कुएं में, बड़ी मुश्किल से बची थी एक्टर की जान

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें कि सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस मुंबई पुलिस ने दे दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ दिनों पहले अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को मूसे वाला जैसा हाल करने की धमकी दी थी।

salman

जिसके बाद अभिनेता सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हो गए और उन्होंने बीते दिन ही बीते दिन यानी 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आत्म सुरक्षा का हवाला देते हुए गन रखने का लाइसेंस मांगा था। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस दे दिया है।

इसके अलावा सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर कई तरह के परिवर्तन भी करते नजर आ रहे है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपनी कार को अपग्रेड किया है। वो अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेट प्रूफ है। खबरों में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपनी कार में बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं।

शादी नहीं की तो कौन होगा Salman की 2255 करोड़ की संपत्ति का मालिक, जानिए यहां

बता दें कि ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है। बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। इसी के साथ जब सलमान खान कहीं जाएंगे तो उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहेंगे। अगर हम बात करें सलमान खान के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म टाइगर 3, किक 2 और बजरंगी भाईजान 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

salman

Share this story