×

रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर फलाॅप साबित हो रही Aamir Khan की Laal Singh Chaddha

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म को रक्षा बंधन के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य लीड रोल में नज़र आए है। आपको बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बाद रिलीज के वक्त मेकर को उम्मीद थी कि, ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। हालांकि यह फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

रिलीज के पहले चार दिन में ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 40 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने चौथे दिन 10 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। गुरुवार को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा ने 4 दिनों में महज 37.96 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

<a href=https://youtube.com/embed/R6savS7m0Fg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/R6savS7m0Fg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

75th Independence Day परिवार और दोस्तों के साथ देखें देशभक्ति पर आधारित ये सुपरहिट फिल्में

जो अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की कमाई से भी कम है। आमिर खान की फिल्म 4 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस आंकड़े को देखने के बाद यकीनन आमिर खान और फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी रिलीज की गई थी। जो आमिर खान की फिल्म को तगड़ी टक्कर दे रही है।

1971 के युद्ध पर बनी फिल्म Pippa का धमाकेदार टीजर रिलीज, Ishaan Khatter का लुक देखकर फैंस हुए उत्साहित

76th Independence day स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन को और भी खास बना देंगे ये देशभक्ति गीत