Sri Naina Deviji Assembly Election 2022 श्री नैना देवजी विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
हम आपको हम हर दिन प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट का हर अपडेट और राजनीतिक समीकरण बता रहे हैं. आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे बिलासपुर जिले (Bilaspur) की श्री नैना देवी जी विधानसभा सीट (Shri Naina Devi Ji Vidhansabha Seat) के बारे में.
श्री नैना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 49 है. इस विधानसभा सीट पर साल 2017 में राम लाल ठाकुर (Ram Lal Thakur) को विधायक चुना गया था. वह कांग्रेस (Congress Cnadidate) से विधायक हैं. पिछले चुनाव में इस सीट पर कुल 49.57 प्रतिशत वोट पड़े थे. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से राम लाल ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के रणधीर शर्मा को 1,042 वोटों के मार्जिन से हराया था. रामलाल ठाकुर को 28,119 वोट पड़े, तो वहीं बीजेपी के रणधीर शर्मा को 27,077 वोट मिले थे. 2022 के चुनाव की बात करें, तो इस सीट पर बीजेपी ने फिर से रणधीर शर्मा (Randhir Sharma) को टिकट दिया है. वहीं, कांग्रेस ने भी राम लाल ठाकुर (Ram Lal Thakur) को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पहली बार चुनावी रण में उतरी आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र ठाकुर (Narendra Thakur) को टिकट दिया है.
श्री नैना देवजी विधानसभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अनुराग ठाकुुुर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके राम लाल ठाकुर को 399572 से हराया था।
इस सीट पर वर्तमान में 37,778 पुरुष और 35,854 महिला मतदाता हैं. ऐसे में इसबार करीब 73,612 वोटर्स चुनाव में वोट करेंगे. साल 2012 में नैना देवी सीट पर बीजेपी के रणधीर शर्मा को जीत मिली थी. दूसरे पर कांग्रेस के रामलाल ठाकुर थे. वहीं सीपीआई(एम) के कृष्ण कुमार को 1,117 वोट के साथ तीसरे नंबर पर थे.
चुनाव में अब कुछ ही वक्त का समय बचा हुआ है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इस क्षेत्र में लोगों की समस्या क्या है. दरअसल नैना देवी विधानसभा पंजाब राज्य के साथ लगता है. ऐसे में इन क्षेत्रों में अभी तक पानी की काफी किल्लत रहती है. बता दें, नैना देवी क्षेत्र में शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी का मंदिर भी है. यह क्षेत्र मंदिर के लिए ही प्रसिद्ध है.
श्री नैना देवजी विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार श्री नैना देवजी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।
पिछले चुनाव के परिणाम (Sri-Naina-Deviji Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| राम लाल ठाकुर | कांग्रेस | विजेता | 28,119 | 49.57% | 1,042 |
| रणधीर शर्मा | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 27,077 | 47.73% | |
| इनमें से कोई नहीं | नोटा | 3rd | 477 | 0.84% | |
| रमेश चंद | आईएनडी | 4th | 382 | 0.67% | |
| बालक राम शर्मा | एआईएफबी | 5th | 357 | 0.63% | |
| सुख राम ठाकुर | आईएनडी | 6th | 314 | 0.55% |
श्री नैना देवजी विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Sri-Naina-Deviji Assembly Elections Results Past Results)
|
|
||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
||||||||||||||||||||
|
|
||||||||||||||||||||