Nurpur Assembly Election 2022 नूरपुर विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
नूरपुर विधानसभा सीट धीरे-धीरे हॉट सीट बनते जा रही है. इस सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है. त्रिकोणीय मुकाबला इसलिए क्योंकि भाजपा के पूर्व महामंत्री रणवीर सिंह निक्का भी इस सीट से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं. वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में खेल एंव युवा मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर से विधायक हैं. वहीं कांग्रेस से अजय महाजन अपनी चुनावी तैयारियों में डटे हुए हैं। स पूरे क्षेत्र में पंजाबी सिख समुदाय का खासा प्रभाव रहता है. जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी को यहां अच्छा फायदा मिल सकता है. इसबार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दी है. पंजाब और दिल्ली में सरकार बनने के बाद से अब आप की नजरें हिमाचल पर हैं. यही वजह है कि नूरपुर विधानसभा सीट हिमाचल की हॉट सीटों में शुमार हो चुकी है.
कांगड़ा जिले की नूरपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा संख्या राजपूत मतदाताओं की है। इसके अलावा ब्राह्मण, अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या भी ठीक है। यहां पठानिया और महाजन समुदाय के मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है औ वे चुनाव में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। नूरपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 82260 है। यहां 50 फीसदी मतदाता राजपूत हैं। 2017 के आंकड़ों के अनुसार पुरूष मतदाता 42243 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40017 है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में नूरपुर से बीजेपी के राकेश पठानिया ने जीत दर्ज की थी। वे इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं, जिसके बाद उन्हें राज्य में खेल एवं युवा मंत्री बनाया गया। 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 54.45 प्रतिशत वोटों के साथ कुल 34871 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को 28229 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 44.08 फीसदी रहा। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो इस सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी की नजर है। इसलिए विधानसभा चुनाव 2022 में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।
नूरपुर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार नूरपुर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ.....
पिछले चुनाव के परिणाम (Nurpur Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| राकेश पठानिया | भाजपा | विजेता | 34,871 | 54.45% | 6,642 |
| अजय महाजन | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 28,229 | 44.08% | |
| हरनाम सिंह | बसपा | 3rd | 484 | 0.76% | |
| इनमें से कोई नहीं | नोटा | 4th | 454 | 0.71% |
नूरपुर विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Nurpur Assembly Elections Results Past Results)
| साल | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
| 2017 | राकेश पठानिया | भाजपा | विजेता | 34871 | 0.5445 | 6642 |
| अजय महाजन | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 28229 | 0.4408 | ||
| 2012 | अजय महाजन | कांग्रेस | विजेता | 26546 | 0.77 | 3367 |
| राकेश पठानिया | आईएनडी | दूसरे स्थान पर | 23179 | 0.77 | ||
| 2007 | राकेश पठानिया | आईएनडी | विजेता | 29128 | 0 | 4165 |
| अजय महाजन | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 24963 | 0 | ||
| 2003 | शनि महाजन | कांग्रेस | विजेता | 32049 | 0 | 9599 |
| राकेश पठानिया | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 22450 | 0 | ||
| 1998 | राकेश पठानिया | भाजपा | विजेता | 24516 | 0 | 2406 |
| रंजीत सिंह बक्षी | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 22110 | 0 | ||
| 1993 | शनि महाजन | कांग्रेस | विजेता | 28961 | 0 | 15091 |
| मेघ राज अवस्थी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 13870 | 0 | ||
| 1990 | केवल सिंह | जद | विजेता | 21879 | 0 | 3443 |
| शनि महाजन | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 18436 | 0 | ||
| 1985 | शनि महाजन | कांग्रेस | विजेता | 19643 | 0 | 8183 |
| मेघ राज | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 11460 | 0 | ||
| 1982 | शनि महाजन | कांग्रेस | विजेता | 15384 | 0 | 3299 |
| केवल सिंह | जेएनपी | दूसरे स्थान पर | 12085 | 0 | ||
| 1977 | संत महाजन | कांग्रेस | विजेता | 12617 | 0 | 1512 |
| केवल सिंह | जेएनपी | दूसरे स्थान पर | 11105 | 0 | ||
| 1972 | केवल सिंह | आईएनडी | विजेता | 7079 | 0 | 1130 |
| सत्य प्रकाश | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 5949 | 0 |
हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)