. हिमाचल सीट स्कैन में आज हम नाहन विधानसभा क्षेत्र (Nahan assembly seat Ground Report) की बात करने जा रहे हैं. कुल 68 विधानसभा क्षेत्रों में ये 56वीं विधानसभा सीट है. नाहन विधानसभा सीट इस साल चुनाव के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. एक ओर बिंदल इस सीट पर हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस भी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है. इस सीट पर क्या चुनावी समीकरण हैं, आइए जानते हैं...
नाहन: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Assembly Elections 2022) की बिसात बिछने जा रही है. हालांकि चुनाव में कुछ महीने शेष हैं, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता भी जनता के बीच पहुंचने लगे हैं. ऐसे में यह जानना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि प्रदेश के किस विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास हुआ है और हर बार की तरह इस बार के चुनाव में भी क्या समीकरण रहने की संभावना है. लिहाजा विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल सीट स्कैन (Himachal Seat Scan) सीरीज के माध्यम से ईटीवी भारत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के सूरत-ए-हाल से रू-ब-रू करवा रहा है. इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र (Nahan assembly seat Ground Report) की. कुल 68 सीटों में से नाहन 56वीं विधानसभा सीट है.
नाहन विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके सिरमौर जिले में आती है। 2017 में नाहन में कुल 51.30 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से डॉ. राजीव बिंदल ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अजय सौलंकी को 3990 वोटों के मार्जिन से हराया था।
नाहन विधानसभा सीट शिमला के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं सुरेश कश्यटप, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके कर्नल धनीराम शांडिल को 327515 से हराया था।
दरअसल हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार (First CM of Himachal Yashwant Singh Parmar) के गृह जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी एक बार फिर चुनाव के मद्देनजर सियासी गर्मी तेज हो चुकी है. नाहन विधानसभा क्षेत्र में हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस-भाजपा के बीच ही मुकाबला होने की उम्मीद है. एक ओर जहां हिमाचल भाजपा के दिग्गज नेता एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए लगातार फिल्ड में उतरे हुए हैं, तो वहीं कांग्रेस की आपसी तकरार भी यहां विपक्ष की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.
नाहन विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में डॉ. राजीव बिंदल भाजपा समर्थित विधायक है. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को 3,990 वोटों से हराकर डॉ. राजीव बिंदल नाहन से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए. बिंदल को 31,563 वोट मिले थे. जबकि पहली बार चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी ने 27,573 वोट लेने में कामयाबी हासिल की थी.
दरअसल भाजपा के टिकट पर नाहन से लगातार दो बार विधायक बने डॉ. राजीव बिंदल ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सोलन से नाहन आकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. ऐसे में पूरे प्रदेश में नाहन विधानसभा सीट हॉट सीट बनकर उभरी थी, क्योंकि डॉ. बिंदल के खिलाफ यहां से दो बड़े चेहरे हिमाचल निर्माता के बेटे कुश परमार व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही दिवंगत श्यामा शर्मा भी चुनावी मैदान में उतरी थी. यही नहीं सोलन से नाहन आकर चुनाव लड़ रहे विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ कांग्रेस ने धरती पुत्र का नारा भी पूरे जोर शोर से बुलंद किया था, लेकिन वह काम नहीं आया. पहली बार नाहन से चुनाव लड़ने वाले डॉ. राजीव बिंदल ने 2012 के चुनाव में यहां से बड़ी जीत दर्ज की. विधायक बिंदल को कुल 25,459 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुश परमार को 12,635 व वरिष्ठ नेत्री श्यामा शर्मा को मात्र 5,240 वोट हासिल हुए.
नाहन विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार नाहन विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।
पिछले चुनाव के परिणाम (Nahan Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम |
पार्टी |
स्थान |
कुल वोट |
वोट प्रतिशत % |
मार्जिन |
| डॉ. राजीव बिंदल |
भाजपा |
विजेता |
31,563 |
51.30% |
3,990 |
| अजय सौलंकी |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
27,573 |
44.81% |
|
| विश्वानाथ |
माकपा |
3rd |
836 |
1.36% |
|
| जय चंद |
बसपा |
4th |
689 |
1.12% |
|
| इनमें से कोई नहीं |
नोटा |
5th |
594 |
0.97% |
|
| विरेन्द्र कुमार |
एलजीपी |
6th |
272 |
0.44% |
नाहन विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Nahan Assembly Elections Results Past Results)
|
|
| उम्मीदवार का नाम |
पार्टी |
स्थान |
कुल वोट |
वोट प्रतिशत % |
मार्जिन |
|
|
|
| डॉ. राजीव बिंदल |
भाजपा |
विजेता |
31,563 |
51.30% |
3,990 |
| अजय सौलंकी |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
27,573 |
44.81% |
|
|
|
|
| राजीव बिंदल |
भाजपा |
विजेता |
25,459 |
79% |
12,824 |
| कुश परमार |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
12,635 |
79% |
|
|
|
|
| कुश परमार |
कांग्रेस |
विजेता |
15,714 |
0% |
746 |
| श्यामा शर्मा |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
14,968 |
0% |
|
|
|
|
| सदानंद चौहान |
एलजेएनएसपी |
विजेता |
14,551 |
0% |
1,191 |
| कुश परमार |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
13,360 |
0% |
|
|
|
|
| कुश परमार |
कांग्रेस |
विजेता |
14,798 |
0% |
2,990 |
| श्यामा शर्मा |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
11,808 |
0% |
|
|
|
|
| कुश परमार |
कांग्रेस |
विजेता |
15,922 |
0% |
6,852 |
| श्यामा शर्मा |
जद |
दूसरे स्थान पर |
9,070 |
0% |
|
|
|
|
| श्यामा शर्मा |
जद |
विजेता |
15,810 |
0% |
7,294 |
| अजय बहादुर सिंह |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
8,516 |
0% |
|
|
|
|
| अजय बहादुर सिंह |
कांग्रेस |
विजेता |
12,864 |
0% |
1,799 |
| श्यामा शर्मा |
जेएनपी |
दूसरे स्थान पर |
11,065 |
0% |
|
|
|
|
| श्यामा शर्मा |
जेएनपी |
विजेता |
12,926 |
0% |
6,894 |
| सुंदर सिंह |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
6,032 |
0% |
|
|
|
|
| श्यामा शर्मा |
जेएनपी |
विजेता |
11,874 |
0% |
7,393 |
| सुंदर सिंह |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
4,481 |
0% |
|
|
|
|
| सुंदर सिंह ठक्कर |
कांग्रेस |
विजेता |
8,621 |
0% |
6,293 |
| ज्ञान चंद चौहान |
बीजेएस |
दूसरे स्थान पर |
2,328 |
0% |
|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)