×

Manali  Assembly Election 2022 मनाली विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार

 


आज हम 22वीं विधानसभा सीट मनाली विधानसभा क्षेत्र की बात करने जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली (tourist places manali) जिसकी खूबसूरती देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों से भी चलानी हर साल यहां पहुंचते हैं. वहीं मनाली का रोहतांग दर्रा व अटल टनल की खूबसूरती भी कम नहीं. इसके अलावा हर साल लाखों सैलानियों का जमावड़ा भी मनाली में जुटा रहता है. ऐसे में विधानसभा चुनावों के चलते मनाली की अहमियत किसी भी सूरत में कम नहीं है. अब देखना यह होगा कि देश दुनिया में अपने सौंदर्य के लिए मशहूर मनाली विधानसभा की जनता साल 2022 के विधानसभा चुनावों में क्या रुख अपनाती है.

मनाली विधानसभा क्षेत्र (Manali Assembly Constituency) के बात करें तो मनाली में प्रसिद्ध माता हिडिम्बा का मंदिर देश दुनिया में प्रसिद्ध है. इसके अलावा बर्फबारी के शौकीनों के लिए रोहतांग दर्रा, सोलंग नाला, कोठी और अब अटल टनल भी एक नया नाम जुड़ गया है. इसके साथ ही जगतसुख, नगर कैसल सहित कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं. जहां पर पर्यटक हर साल दीदार के लिए आते हैं और पर्यटन कारोबार से मनाली विधानसभा क्षेत्र की आर्थिक रूप से भी उन्नति हुई है. मनाली विधानसभा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग (Paragliding in Manali Assembly Constituency) व रिवर राफ्टिंग प्वाइंट भी बने हुए हैं जिससे मनाली के युवा अपने लिए रोजगार को स्थापित किए हुए हैं.

मनाली विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके किन्नौर जिले में आती है। 2017 में मनाली में कुल 51.15 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से गोविंद सिंह ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस के हरि चन्द शर्मा को 3005 वोटों के मार्जिन से हराया था।
मनाली विधानसभा सीट मंडी के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं रामस्वलरूप शर्मा, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके आश्रय शर्मा को 405459 से हराया था।
मनाली विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो इस समय 1 लाख 20 हजार 900 स्थानों में मौजूदा जनसंख्या है. जिसमें 64 हजार 940 पुरुष व 56 हजार 51 महिलाएं शामिल है. वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र में 72,898 मतदाता हैं. जिनमें 36,632 पुरुष मतदाता तथा 36,266 महिला मतदाता (Voters in Manali Assembly Constituency) शामिल हैं.
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 66,452 मतदाता थे. जिनमें 33,837 पुरुष और 32,615 महिलाएं शामिल थी. उस दौरान भाजपा के विधायक गोविंद ठाकुर 24,417 मत लेकर विजेता घोषित हुए थे और कांग्रेस के हरी चंद शर्मा को 20,941 मत मिले थे.

मनाली विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार मनाली विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।

पिछले चुनाव के परिणाम (Manali  Assembly Election 2018 Results)

मनाली विधानसभा चुनाव परिणाम (2017)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा विजेता 27,173 51.15% 3,005
हरि चन्द शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,168 45.50%
गजेन्द्र ठाकुर आईएनडी 3rd 1,070 2.01%
जीत राम बसपा 4th 385 0.72%
इनमें से कोई नहीं नोटा 5th 323 0.61%

मनाली  विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Manali  Assembly Elections Results Past Results)

साल
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा विजेता 27,173 51.15% 3,005
हरि चन्द शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,168 45.50%
2012
गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा विजेता 17,645 81% 3,198
भुवनेश्वर गौर कांग्रेस दूसरे स्थान पर 14,447 81%

हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)

चुराह विधानसभा सीट भरमौर विधानसभा सीट चंबा विधानसभा सीट
डलहौजी विधानसभा सीट भटियात विधानसभा सीट नूरपुर विधानसभा सीट
इंदोरा विधानसभा सीट फतेहपुर विधानसभा सीट जवाली विधानसभा सीट
देहरा विधानसभा सीट जसवां परागपुर सीट ज्वालामुखी विधानसभा सीट
जयसिंहपुर विधानसभा सीट सुल्लाेह विधानसभा सीट नगरोटा विधानसभा सीट
कांगड़ा विधानसभा सीट शाहपुर विधानसभा सीट धर्मशाला विधानसभा सीट
पालमपुर विधानसभा सीट बैजनाथ विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति सीट
मनाली विधानसभा सीट कुल्लू विधानसभा सीट बंजर विधानसभा सीट
आनी विधानसभा सीट करसोग विधानसभा सीट सुंदरनगर विधानसभा सीट
नाचन विधानसभा सीट सेराज विधानसभा सीट दारंग विधानसभा सीट
जोगिंदर नगर विधानसभा सीट धरमपुर विधानसभा सीट मंडी विधानसभा सीट
बल्ह विधानसभा सीट सरकाघाट विधानसभा सीट भोरंज विधानसभा सीट
सुजानपुर विधानसभा सीट हमीरपुर विधानसभा सीट बरसार विधानसभा सीट
नादौन विधानसभा सीट चिंतपूर्णी विधानसभा सीट हरोली विधानसभा सीट
ऊना विधानसभा सीट कुटलेहर विधानसभा सीट झंडुता विधानसभा सीट
घुमारवीं विधानसभा सीट गगरेट विधानसभा सीट बिलासपुर विधानसभा सीट
श्री नैना देवजी विधानसभा सीट अर्की विधानसभा सीट नालागढ़ विधानसभा सीट
दून विधानसभा सीट सोलन विधानसभा सीट कसौली विधानसभा सीट
पछाद विधानसभा सीट नाहन विधानसभा सीट श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट
पाओना साहिब विधानसभा सीट शिलाई विधानसभा सीट चौपाल विधानसभा सीट
ठियोग विधानसभा सीट कसुमपति विधानसभा सीट शिमला विधानसभा सीट
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट रामपुर विधानसभा सीट
रोहड़ू विधानसभा सीट किन्नौर विधानसभा सीट