×

Kutlehar Assembly Election 2022 कुटलेहर विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
 

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियों तेज हो गई हैं। प्रदेश की कुटलेहर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण सीटो में शुमार है। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। बीजेपी के वीरेंद्र कंवर को यहां की जनता ने बहुमत देकर अपना विधायक चुना। ऐसे में इस बार इस इस सीट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, इस बार आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस विधानसभा सीट पर राजनीतिक समीकरण आम आदमी पार्टी के आने से गड़बड़ हो चुका है। बता दें कि इस सीट पर बीते चार चुनावों में बीजेपी के कुंवर वीरेंद्र कंवर जीत दर्ज कर रहे हैं। इसके अलावा वह सरकार में मंत्री भी हैं। लेकिन, इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 

कुटलेहर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके ऊना जिले में आती है। 2017 में कुटलेहर में कुल 52.52 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से वीरेन्द्र कंवर ने भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस के विवेक शर्मा को 5606 वोटों के मार्जिन से हराया था।
कुटलेहर विधानसभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अनुराग ठाकुुुर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके राम लाल ठाकुर को 399572 से हराया था।


इस सीट पर बीजेपी पकड़ काफी मजबूत है। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी जीत आसान नहीं लग रही। इस बार कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी का समीकरण ध्वस्त करने में जुटी है। इसके लिए पार्टी की ओर से एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस बार अगर बीजेपी को नहीं हराया गया तो आगे हराना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए क्षेत्र में ऐसे मुद्दे तलाशे जा रहे हैं जो भाजपा के खिलाफ हैं, इसके अलावा पार्टी जाति समीकरण भी साधने में जुटी है। ताकि इस बार किसी तरह की चूक न हो। 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की कुटलेहर विधानसभा सीट जिला ऊना के अंतर्गत आती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में यहां कुल 52.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान बीजेपी के वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस के विवेक शर्मा को 5606 वोटों से हराया था। इसके अलावा आईएनडी के शिव हरि पाल को 1,017 वोट, बसपा को मनोहर लाल को 570 और स्वैप के संदीप शर्मा को 363 वोट मिले थे। 

कुटलेहर विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार कुटलेहर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।


पिछले चुनाव के परिणाम (Kutlehar Assembly Election 2018 Results)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
वीरेन्द्र कंवर भाजपा विजेता 31,101 52.52% 5,606
विवेक शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 25,495 43.05%
शिव हरि पाल आईएनडी 3rd 1,017 1.72%
मनोहर लाल बसपा 4th 570 0.96%
संदीप शर्मा स्वैप 5th 365 0.62%
स्वर्णदास आईएनडी 6th 363 0.61%
इनमें से कोई नहीं नोटा 7th 311 0.53%

कुटलेहर विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Kutlehar Assembly Elections Results Past Results)

साल
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
वीरेन्द्र कंवर भाजपा विजेता 31,101 52.52% 5,606
विवेक शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 25,495 43.05%
2012
विरेंदर कनवार भाजपा विजेता 26,028 73% 1,692
राम दास कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,336 73%
2007
विरेंदर कनवार भाजपा विजेता 24,677 0% 6,943
रामनाथ शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 17,734 0%
2003
विरेंदर कनवार भाजपा विजेता 12,380 0% 3,916
सरोज ठाकुर कांग्रेस दूसरे स्थान पर 8,464 0%
1998
राम दास मलंगर भाजपा विजेता 11,660 0% 3
महेंद्र पाल कांग्रेस दूसरे स्थान पर 11,657 0%
1993
राम दास मलंगर भाजपा विजेता 14,846 0% 972
रामनाथ शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 13,874 0%
1990
रणजीत सिंह जद विजेता 15,994 0% 4,006
रामनाथ शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 11,988 0%
1985
रामनाथ शर्मा कांग्रेस विजेता 13,766 0% 4,052
रणजीत सिंह जेएनपी दूसरे स्थान पर 9,714 0%
1982
रणजीत सिंह जेएनपी विजेता 7,022 0% 778
रामनाथ शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 6,244 0%
1977
रामनाथ शर्मा जेएनपी विजेता 9,836 0% 3,836
सरला देवी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 6,000 0%
1972
सरला शर्मा कांग्रेस विजेता 10,750 0% 4,257
रणजीत सिंह एलआरपी दूसरे स्थान पर 6,493 0%

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)

चुराह विधानसभा सीट भरमौर विधानसभा सीट चंबा विधानसभा सीट
डलहौजी विधानसभा सीट भटियात विधानसभा सीट नूरपुर विधानसभा सीट
इंदोरा विधानसभा सीट फतेहपुर विधानसभा सीट जवाली विधानसभा सीट
देहरा विधानसभा सीट जसवां परागपुर सीट ज्वालामुखी विधानसभा सीट
जयसिंहपुर विधानसभा सीट सुल्लाेह विधानसभा सीट नगरोटा विधानसभा सीट
कांगड़ा विधानसभा सीट शाहपुर विधानसभा सीट धर्मशाला विधानसभा सीट
पालमपुर विधानसभा सीट बैजनाथ विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति सीट
मनाली विधानसभा सीट कुल्लू विधानसभा सीट बंजर विधानसभा सीट
आनी विधानसभा सीट करसोग विधानसभा सीट सुंदरनगर विधानसभा सीट
नाचन विधानसभा सीट सेराज विधानसभा सीट दारंग विधानसभा सीट
जोगिंदर नगर विधानसभा सीट धरमपुर विधानसभा सीट मंडी विधानसभा सीट
बल्ह विधानसभा सीट सरकाघाट विधानसभा सीट भोरंज विधानसभा सीट
सुजानपुर विधानसभा सीट हमीरपुर विधानसभा सीट बरसार विधानसभा सीट
नादौन विधानसभा सीट चिंतपूर्णी विधानसभा सीट हरोली विधानसभा सीट
ऊना विधानसभा सीट कुटलेहर विधानसभा सीट झंडुता विधानसभा सीट
घुमारवीं विधानसभा सीट गगरेट विधानसभा सीट बिलासपुर विधानसभा सीट
श्री नैना देवजी विधानसभा सीट अर्की विधानसभा सीट नालागढ़ विधानसभा सीट
दून विधानसभा सीट सोलन विधानसभा सीट कसौली विधानसभा सीट
पछाद विधानसभा सीट नाहन विधानसभा सीट श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट
पाओना साहिब विधानसभा सीट शिलाई विधानसभा सीट चौपाल विधानसभा सीट
ठियोग विधानसभा सीट कसुमपति विधानसभा सीट शिमला विधानसभा सीट
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट रामपुर विधानसभा सीट
रोहड़ू विधानसभा सीट किन्नौर विधानसभा सीट