Jhanduta Assembly Election 2022 झंडुता विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
चुनाव को लेकर प्रदेश में नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है. पार्टी कार्यकर्ता भी हर दिन रैली और मीडिया वार्ता कर लोगों के सामने चुनाव से जुड़ी अपनी बात रख रहे हैं. ऐसे में हम आपको हम हर दिन प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट का हर अपडेट और राजनीतिक समीकरण बता रहे हैं. आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे बिलासपुर जिले (Bilaspur) की झंडूता विधानसभा सीट (Jhanduta Vidhansabha Seat) के बारे में.
झंडुता विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके बिलासपुर जिले में आती है। 2017 में झंडुता में कुल 54.04 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से जीत राम कटवाल ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के बीरू राम किशोर को 4962 वोटों के मार्जिन से हराया था।
झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 46 है. इस विधानसभा सीट पर साल 2017 में जीत राम कटवाल (Jeet Ram Katwal) को विधायक चुना गया था. वह बीजेपी (BJP) से विधायक हैं. वह हिमाचल के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं.
बिलासपुर जिले में स्थित झंडूता निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. यह क्षेत्र साल 2008 में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है. हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी पूरा जोर लगाया है. 2012 में यहां से बीजेपी के रिखी राम कौंडल ने चुनाव जीता था, लेकिन साल 2017 में बीजेपी ने जीत राम कटवाल को टिकट दिया है और उन्होंने जीत हासिल की. झंडूता में शाहतलाई प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. यहां ही बाबा बालक नाथ ने तपस्या की थी. साल भर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है. इस सीट पर अनुसूचित जाति का काफी दबदबा है.
झंडुता विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार झंडुता विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।
पिछले चुनाव के परिणाम (Jhanduta Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| जीत राम कटवाल | भाजपा | विजेता | 29,030 | 54.04% | 4,962 |
| बीरू राम किशोर | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 24,068 | 44.80% | |
| इनमें से कोई नहीं | नोटा | 3rd | 624 | 1.16% |
झंडुता विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Jhanduta Assembly Elections Results Past Results)
|
|
||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
||||||||||||||||||||
|
|
||||||||||||||||||||