×

Ghumarwin Assembly Election 2022 घुमारवीं विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार
 

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जनपद बिलासपुर की घुमारवीं सीट इस बार खूब चर्चा में, वर्तमान में यहां से राजेंद्र गर्ग विधायक हैं. लेकिन इस बार भाजपा को यहां गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है.
2017 में जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था. वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होने जा रहा है. इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जनपद बिलासपुर की घुमारवीं सीट खूब चर्चा में है. 2017 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने जीत दर्ज की थी, पार्टी ने उन्हें इस जीत का ईनाम कैबिनेट मंत्री बनाकर दिया था. इससे पहले सीट पर कांग्रेस की मजबूत पकड़ मानी जाती थी, विधायक और कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजेंद्र गर्ग ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं, उन्हें भरोसा है कि 2022 के चुनाव में जीत उन्हीं की होगी.
घुमारवीं विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेशके बिलासपुर जिले में आती है। 2017 में घुमारवीं में कुल 57.96 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय जनता पार्टी से राजिन्द्र गर्ग ने भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस के राजेश धरमानी को 10435 वोटों के मार्जिन से हराया था।
घुमारवीं विधानसभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अनुराग ठाकुुुर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके राम लाल ठाकुर को 399572 से हराया था।

बिलासपुर जनपद के अंतर्गत आने वाली घुमारवीं विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा की राजेंद्र गर्ग विधायक हैं. वह 2017 में पहली बार विधायक चुने गए हैं. उन्हें सरकार में मंत्री पद भी दिया गया था. वैसे घुमारवीं विधानसभा सीट पर भाजपा से ज्यादा कांग्रेस की मजबूत पकड़ रही है, लेकिन जेपी नड्डा का गृह जनपद बिलासपुर होने के चलते यहां की हर विधानसभा सीट पर बीजेपी की पकड़ कुछ हद तक मजबूत मानी जा रही है, यहां से 1977 में जनता पार्टी से नारायण सिंह स्वामी ने जीत दर्ज की थी. 1982 में भी वे भाजपा से विधायक चुने गए. 1985 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की फिर 1990 में भाजपा के प्रत्याशी कर्म देव धर्माणी विधायक चुने गए. 1993 में कांग्रेस के कश्मीर सिंह विधायक बने तो 1998 में कश्मीर सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की. 2003 में कर्म देव धर्माणी भाजपा से दूसरी बार विधायक चुने गए. 2007 और 2012 में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश धर्मानी ने जीत दर्ज की. 2017 का विधानसभा चुनाव जेपी नड्डा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था. इसी वजह से इस चुनाव में जेपी नड्डा ने कड़ी मेहनत की और घुमारवीं सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग को जीत दिलाई.
घुमारवीं सीट पर भाजपा इन दिनों गुटबाजी से परेशान है. भाजपा नेता राकेश चोपड़ा ने भाजपा आलाकमान से अपनी नाराजगी जाहिर की है. आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बयान भी दिया है, जिसके चलते भाजपा मुश्किल में दिखाई दे रही है. वहीं कांग्रेस भाजपा में हो रही गुटबाजी का फायदा उठाने के लिए तैयार नजर आ रही है.

हिमाचल प्रदेश की घुमारवीं सीट पर भाजपा की पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हुई है, दरअसल भाजपा विधायक राजेंद्र गर्ग को जयराम ठाकुकर कैबिनेट में जगह मिलना इस विधानसभा के लिए प्लस पॉइंट साबित हुआ है, भाजपा यहां हुए विकास कार्यों को अपनी ताकत मान रही है. इस सीट पर 87267 मतदाता हैं जिसमें 43314 पुरुष 43952 महिलाएं हैं.

घुमारवीं विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार घुमारवीं विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।

पिछले चुनाव के परिणाम (Ghumarwin Assembly Election 2018 Results)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
राजिन्द्र गर्ग भाजपा विजेता 34,846 57.96% 10,435
राजेश धरमानी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,411 40.60%
सुरेश कुमार आईएनडी 3rd 475 0.79%
इनमें से कोई नहीं नोटा 4th 390 0.65%

घुमारवीं विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Ghumarwin Assembly Elections Results Past Results)

साल
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
राजिन्द्र गर्ग भाजपा विजेता 34,846 57.96% 10,435
राजेश धरमानी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 24,411 40.60%
2012
राजेश धर्मानी कांग्रेस विजेता 22,672 69% 3,208
राजिंदर गर्ग भाजपा दूसरे स्थान पर 19,464 69%
2007
राजेश धर्मानी कांग्रेस विजेता 24,194 0% 1,931
करम देव धर्मानी भाजपा दूसरे स्थान पर 22,263 0%
2003
करम देव धर्मानी भाजपा विजेता 20,609 0% 3,407
कश्मीर सिंह कांग्रेस दूसरे स्थान पर 17,202 0%
1998
कश्मीर सिंह कांग्रेस विजेता 18,066 0% 1,539
करम देव भाजपा दूसरे स्थान पर 16,527 0%
1993
कश्मीर सिंह कांग्रेस विजेता 20,603 0% 5,584
करम देव धर्मानी भाजपा दूसरे स्थान पर 15,019 0%
1990
कर्मदेव धर्मानी भाजपा विजेता 16,336 0% 5,493
कश्मीर सिंह कांग्रेस दूसरे स्थान पर 10,843 0%
1985
कश्मीर सिंह कांग्रेस विजेता 13,694 0% 3,166
जगदीश राम शर्मा भाजपा दूसरे स्थान पर 10,528 0%
1982
नारायण सिंह स्वामी भाजपा विजेता 11,836 0% 486
सीता राम शर्मा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 11,350 0%
1977
नारायण सिंह स्वामी जेएनपी विजेता 11,188 0% 3,460
सीता राम कांग्रेस दूसरे स्थान पर 7,728 0%
1972
सीता राम कांग्रेस विजेता 4,132 0% 865
राम सिंह आईएनडी दूसरे स्थान पर 3,267 0%

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)

चुराह विधानसभा सीट भरमौर विधानसभा सीट चंबा विधानसभा सीट
डलहौजी विधानसभा सीट भटियात विधानसभा सीट नूरपुर विधानसभा सीट
इंदोरा विधानसभा सीट फतेहपुर विधानसभा सीट जवाली विधानसभा सीट
देहरा विधानसभा सीट जसवां परागपुर सीट ज्वालामुखी विधानसभा सीट
जयसिंहपुर विधानसभा सीट सुल्लाेह विधानसभा सीट नगरोटा विधानसभा सीट
कांगड़ा विधानसभा सीट शाहपुर विधानसभा सीट धर्मशाला विधानसभा सीट
पालमपुर विधानसभा सीट बैजनाथ विधानसभा सीट लाहौल और स्पीति सीट
मनाली विधानसभा सीट कुल्लू विधानसभा सीट बंजर विधानसभा सीट
आनी विधानसभा सीट करसोग विधानसभा सीट सुंदरनगर विधानसभा सीट
नाचन विधानसभा सीट सेराज विधानसभा सीट दारंग विधानसभा सीट
जोगिंदर नगर विधानसभा सीट धरमपुर विधानसभा सीट मंडी विधानसभा सीट
बल्ह विधानसभा सीट सरकाघाट विधानसभा सीट भोरंज विधानसभा सीट
सुजानपुर विधानसभा सीट हमीरपुर विधानसभा सीट बरसार विधानसभा सीट
नादौन विधानसभा सीट चिंतपूर्णी विधानसभा सीट हरोली विधानसभा सीट
ऊना विधानसभा सीट कुटलेहर विधानसभा सीट झंडुता विधानसभा सीट
घुमारवीं विधानसभा सीट गगरेट विधानसभा सीट बिलासपुर विधानसभा सीट
श्री नैना देवजी विधानसभा सीट अर्की विधानसभा सीट नालागढ़ विधानसभा सीट
दून विधानसभा सीट सोलन विधानसभा सीट कसौली विधानसभा सीट
पछाद विधानसभा सीट नाहन विधानसभा सीट श्री रेणुकाजी विधानसभा सीट
पाओना साहिब विधानसभा सीट शिलाई विधानसभा सीट चौपाल विधानसभा सीट
ठियोग विधानसभा सीट कसुमपति विधानसभा सीट शिमला विधानसभा सीट
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट रामपुर विधानसभा सीट
रोहड़ू विधानसभा सीट किन्नौर विधानसभा सीट