हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) की सरगर्मियों के बीच इस खबर में हम आपको बताएंगे राज्य की गगरेट विधानसभा सीट (Gagret Assembly Seat) के बारे में, यह सीट प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटो में आती है. 2017 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत हासिल हुई थी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजेश ठाकुर (MLA Rajesh Thakhur) यहां के मौजूदा विधायक हैं, लेकिन अब 2022 विधानसभा चुनाव (Himachal vidhansabh chunav 2022) में यहां का विजेता कौन होगा यह तो यहां की जनता ही तय करेगी.
हिमाचल प्रदेश की गगरेट विधानसभा सीट जिला ऊना के अंतर्गत आती है. बीते यानी 2017 विधानसभा चुनाव में यहां कुल 56.95 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस साल बीजेपी के राजेश ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राकेश कालिया को 9320 वोटों के मार्जिन से मात देकर जीत दर्ज की थी.
गगरेट विधानसभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं अनुराग ठाकुुुर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके राम लाल ठाकुर को 399572 से हराया था।
साल 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेश ठाकुर को 33,977 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के राकेश कालिया को 9,320 के मार्जिन हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं, इस बार कांग्रेस के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया ने मंगलवार को बीजेपी जॉइन कर ली। कांग्रेस ने यहां से युवा चेहरे चैतन्य शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। गगरेट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर राकेश कालिया ने पिछले दिनों अपने समर्थकों के साथ मीटिंग की थी। कालिया कई दिनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। कालिया की गिनती कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में होती रही है। 2003 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। 2007 में राकेश कालिया ने तिकोने मुकाबले में 16135 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार विधायक बने। 2012 में चिंतपूर्णी सीट आरक्षित हो गई। इसके बाद राकेश कालिया को अपना चुनाव क्षेत्र बदलना पड़ा। फिर उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर गगरेट से चुनाव लड़ा। यहां से भी कालिया चुनाव जीतने में कामयाब रहे। ऐसे मने इस बार ये देखना है कि ये बीजेपी के लिए कितने कामगार साबित होंगे।
बता दें कि हिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होने हैं। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी। हिमाचल में विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। अबकी बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर हैं। हिमाचल में कुल पुरुष मतदाता की संख्या 28,46,201 और महिला मतदाता 27,28,555 हैं। चुनाव के लिए इस बार 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।.
गगरेट विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार गगरेट विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।
पिछले चुनाव के परिणाम (Gagret Assembly Election 2018 Results)
| उम्मीदवार का नाम |
पार्टी |
स्थान |
कुल वोट |
वोट प्रतिशत % |
मार्जिन |
| राजेश ठाकुर |
भाजपा |
विजेता |
33,977 |
56.95% |
9,320 |
| राकेश कालिया |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
24,657 |
41.33% |
|
| इनमें से कोई नहीं |
नोटा |
3rd |
392 |
0.66% |
|
| सुभाष शर्मा |
आईएनडी |
4th |
379 |
0.64% |
|
| लेख राज कतनौरिया |
बसपा |
5th |
260 |
0.44% |
गगरेट विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Gagret Assembly Elections Results Past Results)
|
|
| उम्मीदवार का नाम |
पार्टी |
स्थान |
कुल वोट |
वोट प्रतिशत % |
मार्जिन |
|
|
|
| राजेश ठाकुर |
भाजपा |
विजेता |
33,977 |
56.95% |
9,320 |
| राकेश कालिया |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
24,657 |
41.33% |
|
|
|
|
| राकेश कालिया |
कांग्रेस |
विजेता |
23,581 |
74% |
4,897 |
| सुशील कुमार कालिया |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
18,684 |
74% |
|
|
|
|
| बलबीर सिंह |
भाजपा |
विजेता |
23,914 |
0% |
3,071 |
| कुलदीप कुमार |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
20,843 |
0% |
|
|
|
|
| कुलदीप कुमार |
कांग्रेस |
विजेता |
23,297 |
0% |
7,178 |
| बलबीर सिंह |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
16,119 |
0% |
|
|
|
|
| कुलदीप कुमार |
कांग्रेस |
विजेता |
17,984 |
0% |
3,504 |
| सतपॉल |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
14,480 |
0% |
|
|
|
|
| कुलदीप कुमार |
कांग्रेस |
विजेता |
18,059 |
0% |
7,188 |
| साधू राम |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
10,871 |
0% |
|
|
|
|
| साधू राम |
भाजपा |
विजेता |
17,815 |
0% |
7,464 |
| कुलदीप कुमार |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
10,351 |
0% |
|
|
|
|
| मिल्खाम राम |
कांग्रेस |
विजेता |
13,664 |
0% |
5,204 |
| साधू राम |
भाजपा |
दूसरे स्थान पर |
8,460 |
0% |
|
|
|
|
| साधू राम |
भाजपा |
विजेता |
11,377 |
0% |
1,471 |
| मेहंगा सिंह |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
9,906 |
0% |
|
|
|
|
| साधू राम |
जेएनपी |
विजेता |
7,520 |
0% |
561 |
| मिल्खाम राम |
कांग्रेस |
दूसरे स्थान पर |
6,959 |
0% |
|
|
|
|
| मेहंगा सिंह |
कांग्रेस |
विजेता |
10,838 |
0% |
8,676 |
| राजिंदर नाथ |
बीजेएस |
दूसरे स्थान पर |
2,162 |
0% |
|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र (2022 Himachal Pradesh Legislative Assembly Election)