Samachar Nama
×

क्या ब्रे वायट ने WWE को “गुड बाय” कह दिया ?

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट का बाकी सब रैसलर से एक अलग ही अंदाज हैं और फैंस को उनका यह अदांज बहुत पसंद हैं, लेकिन हाल ही में ब्रे वायट ने एक ट्विट किया जिसको पढ़कर पूरा WWE यूनिवर्स के मन में एक सवाल उठ गया हैं, क्या ब्रे वायट ने रैसलिंग और WWE को अलविदा
क्या ब्रे वायट ने WWE को “गुड बाय” कह दिया ?

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट का बाकी सब रैसलर से एक अलग ही अंदाज हैं और फैंस को उनका यह अदांज बहुत पसंद हैं, लेकिन हाल ही में ब्रे वायट ने एक ट्विट किया जिसको पढ़कर पूरा WWE यूनिवर्स के मन में एक सवाल उठ गया हैं, क्या ब्रे वायट ने रैसलिंग और WWE को अलविदा कह दिया हैं। उस ट्विट में उन्होनें गुड बाय वर्ड का इस्तेमाल किया हैं, बस जब से ही फैंस के मन में अफरा तफरी मच गई हैं और जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि वायट ने कहीं संन्यास का मन तो नहीं बना लिया।

ब्रे वायट ने सन 2010-2011 में नेक्सस में हस्की हैरिस के नाम से कदम रखा लेकिन कुछ वक्त बाद उनके गिमिक को बदला गया और ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन के साथ व्रायट फैमिली का लीडर बना दिया। उन दोनो के साथ ब्रे ने कई खिताब और मैच अपने नाम किए हैं। अपने इस छोटे से करियर मे उन्होने अंडरटेकर, रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स  धूल चटाई हैं।

कुछ समय तक ब्रे वायट को समरस्लैम के दौरान मैट हार्डी के साथ देखा गया था, इस दौरान उन्हें रॉ की टैग टीन चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। फिर कई दिनों तक लाइव इवेंट और स्टारकेड में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ मैच लड़ने हुए देखा गया।  लेकिन उसक बाद अंदाजा लगाया जा रहा था की उनका गिमिक बदलने वाला है इसलिए वो टीवी पर नहीं दिख रहे हैं।

लेकिन इस ट्विट के बाद तो कुछ और ही रंग दिखाई दे रहा हैं।

लेकिन इस वाक्य पर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक घोषणा या कोई बात नहीं आई हैं। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं, कि ब्रे वायट का जल्वा अभी रिंग उनके फैंस को दिखेगा।

Share this story

Tags