Samachar Nama
×

वर्ष 2023 Chongquanchun मंच उद्घाटित

वर्ष 2023 Chongquanchun मंच उद्घाटित
विश्व न्यूज़ न्यूज़ !!! वर्ष 2023 चोंगक्वानछुन मंच 25 मई को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संगठनों के कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में चीन में मिला प्रौद्योगिकी विकास विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार और खुले सहयोग के लिए योगदान है। उन्होंने चीन के साथ वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग मजबूत करने की इच्छा भी जताई। विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन के महानिदेशक डेरेन तांग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने बौद्धिक संपदा अधिकार में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं हैं। चीन अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट सहयोग संधि प्रणाली का नंबर एक उपयोगकर्ता बन गया है। पिछले साल चीन ने 70 हजार अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट का आवेदन किया, जो दस साल पहले की तुलना में चार गुना अधिक है।

इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स के अध्यक्ष सेफर रहमान ने कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन जैसी नई चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन के समर्थन में इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स ने अनवरत विकास के लिए स्वच्छ ऊर्जा का समाधान पेश किया। चीन विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग में और अधिक योगदान करेगा। वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष जोस विएरा ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने पूरी दुनिया में इंजीनियरिंग विकास बढ़ाने में बड़ा योगदान किया और तकनीकी नवाचार व इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। चीन के योगदान से विश्व आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाया जाएगा। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ साइंस पार्क्‍स एंड एरियाज ऑफ इनोवेशन के सीईओ एब्बा लंड ने कहा कि अनवरत भविष्य साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। हम चीन के साथ सहयोग और संपर्क मजबूत करने की प्रतीक्षा में हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story

Tags