वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अमेरिकी हमले के बाद पहला वीडियो वायरल – क्या दिखा रहा है?
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हथकड़ी पहने अमेरिकी किए गए हमले के बाद न्यूयॉर्क स्थित ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) मुख्यालय में ले जाते देखा जा सकता है।
यह वीडियो अमेरिकी अधिकारियों के Rapid Response 47 नामक आधिकारिक अकाउंट से साझा किया गया है और अमेरिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल मचा रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में 63 वर्षीय मादुरो को काले रंग की हुडी पहनकर, हाथों में हथकड़ी लगाए एक नीले कालीन वाले गलियारे से जाते देखा जा सकता है, जिस पर “DEA NYD” लिखा है। इसी दौरान मादुरो अमेरिकी एजेंट्स को ‘गुड नाइट’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहते भी सुनाई दे रहे हैं
कई क्लिप में उन्हें अमेरिकी एजेंसियों के साथ न्यूयॉर्क के विभिन्न इलाकों में ले जाया जाता भी दिखाया गया है, जिससे यह साफ होता है कि वे वर्तमान में अमेरिकी कस्टडी में हैं।
कैसे हुआ मादुरो का कब्जा?
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राजधानी काराकस में एक बड़े सैन्य अभियान के तहत मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन के दौरान बमबारी और एयर स्ट्राइक भी की गई थी। अमेरिकी अधिकारियों पर आरोप है कि मादुरो ने कोकीन तस्करी, हथियारों और नार्को-आतंकवाद जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

