Samachar Nama
×

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जिस सैनिक से खाया था डांट, वीडियो में जाने अगले दिन उसी को दिया मेडल; युद्ध स्मारक पर शोर करने से रोका था

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जिस सैनिक से खाया था डांट, वीडियो में जाने अगले दिन उसी को दिया मेडल; युद्ध स्मारक पर शोर करने से रोका था

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक सैनिक को सम्मानित कर चर्चा बटोरी है। खास बात यह है कि जिस सैनिक को उन्होंने सम्मानित किया, उसी ने एक दिन पहले उन्हें और उनकी टीम को युद्ध स्मारक के पास शोर करने पर चुप रहने के लिए कहा था। घटना के अगले दिन रक्षा मंत्री ने सैनिक को पेंटागन बुलाकर 'जॉइंटसर्विस कमेंडेशन मेडल' से सम्मानित किया। हेगसेथ ने सम्मान समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सैनिक के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।यह पूरा मामला 11 नवंबर को अमेरिका में मनाए गए वेटरन्स डे का है। इस दिन देश के उन सैनिकों को याद किया जाता है, जिन्होंने सेना में सेवाएं दी हैं। इसी मौके पर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ युद्ध स्मारक पहुंचे थे।

स्मारक पर बातचीत और हंसी-मजाक कर रही थी टीम

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को हेगसेथ और उनकी टीम के कुछ सदस्य युद्ध स्मारक के पास आपस में बातचीत कर रहे थे और हंस रहे थे। उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात सैनिक थॉमस इग्लेसियस ने उन्हें ऐसा करने से रोका।थॉमस ने रक्षा मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों को चुप रहने के लिए कहा। दरअसल, युद्ध स्मारक पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा करना नहीं होती, बल्कि वहां आने वाले लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा करना भी उनके कर्तव्य में शामिल है।थॉमस ने इसी जिम्मेदारी का पालन करते हुए हेगसेथ और उनकी टीम को भी वही नियम याद दिलाए, जिनका पालन वहां आने वाले दूसरे लोगों से कराया जाता है।

अगले दिन पेंटागन बुलाकर किया सम्मानित

इस घटना के अगले दिन यानी गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सैनिक थॉमस इग्लेसियस को पेंटागन बुलाया। यहां उन्होंने थॉमस को 'जॉइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल' देकर सम्मानित किया।हेगसेथ ने सम्मान समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "हम अपने सैनिकों से प्यार करते हैं। हमें अनुशासन और नियमों का पालन पसंद है। शाबाश स्पेशलिस्ट, अपना काम करते रहो।"रक्षा मंत्री के इस कदम को सैनिक के कर्तव्य और अनुशासन के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। जिस घटना के कारण यह मामला चर्चा में आया था, उसी के बाद सैनिक को सम्मानित किया जाना भी खास रहा।

पेंटागन के प्रवक्ता ने भी सैनिक का किया समर्थन

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी थॉमस इग्लेसियस का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सैनिक ने सही तरीके से लोगों को वहां शांति बनाए रखने की याद दिलाई थी।उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध स्मारक पर तैनात सैनिकों की जिम्मेदारी वहां अनुशासन और शांति बनाए रखना भी है। ऐसे में थॉमस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए रक्षा मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों को भी नियमों का पालन करने के लिए कहा था।इस घटना ने अमेरिकी रक्षा मंत्री के व्यवहार और सैनिकों के अनुशासन को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। वहीं, हेगसेथ की ओर से अगले ही दिन सैनिक को सम्मानित किए जाने को उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Share this story

Tags