अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौते के दावे, वीडियो में जाने पेरिस में साइनिंग की रिपोर्ट से वैश्विक हलचल तेज
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक अंतरिम शांति समझौते पर दस्तखत किए जाने का दावा सामने आया है। इस खबर ने वैश्विक कूटनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रमुख सरकारों की ओर से नहीं की गई है।Al Jazeera की रिपोर्ट के मुताबिक, यह समझौता फ्रांस की राजधानी पेरिस में वर्साय पैलेस में हुए एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान साइन किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बैठक में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron मौजूद थे, जहां इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
रिपोर्ट के अनुसार, बाद में ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। बताया जा रहा है कि भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5 बजे इस समझौते की घोषणा के तुरंत बाद इसे प्रभावी (लागू) कर दिया गया।दावे के मुताबिक इस अंतरिम समझौते का उद्देश्य ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य तनाव को समाप्त करना और क्षेत्र में स्थिरता बहाल करना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समझौते के तहत न केवल ईरान में युद्ध समाप्त करने की बात कही गई है, बल्कि लेबनान में जारी संघर्ष को भी रोकने का उल्लेख किया गया है।
इसके अलावा सबसे अहम बिंदुओं में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोलने और अमेरिका द्वारा कथित नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात भी शामिल बताई गई है। यह क्षेत्र वैश्विक तेल और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ सकता है।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के संवेदनशील और बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की पुष्टि आधिकारिक सरकारी बयानों से होना जरूरी है। फिलहाल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस कथित समझौते की खबर सामने आने के बाद वैश्विक कूटनीतिक और आर्थिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा मध्य पूर्व शांति प्रयास माना जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें अमेरिका, ईरान और फ्रांस की आधिकारिक घोषणाओं पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट कर सकती हैं।

